अभिनेता और मशहूर पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ ने आज गुरुवार को ईद के मौके पर फैंस को खास तोहफा दिया है। दिलजीत स्पेशल गाना लेकर हाजिर हुए हैं। सोशल मीडिया पर उन्होंने इसकी जानकारी साझा करते हुए फैंस को ईद मुबारक कहा है। इसके अलावा अभिनेता ने मुंबई की मस्जिद में जाकर दुआ की और लोगों से मिले। ईद के अवसर पर दिलजीत काले रंग के कुर्ता पाजामा में नजर आए।
Diljit Dosanjh: दिलजीत दोसांझ ने दी ईदी, स्पेशल गाने के साथ प्रशंसकों को कहा ईद मुबारक
दिलजीत दोसांझा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट साझा किया है। उन्होंने अपने गाने पर रील बनाई है। इसमें वह काले रंगे के कुर्ता पाजामा पहने बाहर निकले हैं। वह मस्जिद जाकर दुआ करते नजर आए हैं। इसके बाद लोगों से मिलकर उन्हें ईद की मुबारक देते दिख रहे हैं।
Imtiaz Ali: इम्तियाज अली ने किया दिलचस्प खुलासा, बोले- हमें लगा था लोगों 'मौजा ही मौजा' पसंद नहीं आएगी
अभिनेता के पोस्ट पर यूजर्स दिल खोलकर तारीफ लिख रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'माशाअल्लाह, आप हर तरह से शानदार हैं'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आपको ईद मुबारक पाजी'। एक यूजर ने लिखा, 'वाहेगुरू आप पर कृपा करें। तुस्सी ग्रेट हो। ईद मुबारक'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'वह पगड़ी पहनते हैं। शिव की आराधना करते हैं। ईद का जश्न मनाते हैं। वह वाकई हमें इंसानियत के मायने समझाते हैं'।
दिलजीत दोसांझ के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनकी जोड़ी परिणीति चोपड़ा के साथ जमेगी। फिल्म का निर्देशन इम्तियाज अली ने किया है। यह फिल्म लोकप्रिय पंजाबी गायक के जीवन पर आधारित एक बायोपिक है, जिन्हें पंजाब के एल्विस के नाम से भी जाना जाता था। यह फिल्म 12 अप्रैल 2024 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।
Bade Miyan Chote Miyan Review: अली अब्बास लाए एक्शन का इंटरनेशनल लेवल, ‘खिलाड़ी’ अवतार में अक्षय, और टाइगर...
दिलजीत फिल्मों के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर अचानक चर्चा में आ गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक दिलजीत दोसांझ शादीशुदा हैं और उनके इस शादी से एक बेटा भी है। रिपोर्ट के मुताबिक दिलजीत का शादी हो चुकी है और उनकी पत्नी अपने बच्चे के साथ अमेरिका में रहती हैं।
Ben Affleck-Jennifer Garner: बेन-जेनी की बेटी ट्रांसजेंडर के रूप में आईं सामने, नए लुक और नाम का किया खुलासा