फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ben Affleck Jennifer Garner child Fin Affleck comes out as Transgender At memorial service for Garners father

Ben Affleck-Jennifer Garner: बेन-जेनी की बेटी ट्रांसजेंडर के रूप में आईं सामने, नए लुक और नाम का किया खुलासा

Thu, 11 Apr 2024 10:43 AM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Thu, 11 Apr 2024 10:43 AM IST
सार


हॉलीवुड स्टार बेन एफ्लेक और जेनिफर गार्नर की बेटी अब ट्रांसजेंडर के रूप में जानी जाएंगी। खुद बेन की बेटी ने अपने नाना के लिए आयोजित प्रार्थना सभा में कहा, 'हेल्लो मेरा नाम फिन एफ्लेक है।'

विज्ञापन
Ben Affleck Jennifer Garner child Fin Affleck comes out as Transgender At memorial service for Garners father
बेन एफ्लेक और जेनिफर गार्नर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

हॉलीवुड स्टार बेन एफ्लेक और उनकी पूर्व पत्नी अभिनेत्री जेनिफर गार्नर की बेटी कल यानि बुधवार को पहली बार दुनिया के सामने ट्रांसजेंडर के रूप में आईं। जेनिफर गार्नर ने अपने दिवंगत पिता के सम्मान में एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया था। उसी कार्यक्रम में बेन और जेनिफर की बेटी पहली बार दुनिया के सामने अपने नए नाम के साथ आईं। 
विज्ञापन


नया नाम होगा 'फिन एफ्लेक' 
हॉलीवुड स्टार बेन एफ्लेक और जेनिफर गार्नर की बेटी अब ट्रांसजेंडर के रूप में जानी जाएंगी। खुद बेन की बेटी ने अपने नाना के लिए आयोजित प्रार्थना सभा में कहा, 'हेल्लो मेरा नाम फिन एफ्लेक है।' इसके बाद वे बाइबिल के लाइन्स पढ़ती नजर आईं। इस कार्यक्रम में फिन काले कोट और छोटे बालों में दिखीं। इंटरनेट पर उनकी नई फोटो काफी वायरल हो रही है। 
विज्ञापन


Bade Miyan Chote Miyan Review: अली अब्बास लाए एक्शन का इंटरनेशनल लेवल, ‘खिलाड़ी’ अवतार में अक्षय, और टाइगर...
विज्ञापन
विज्ञापन


बेन और जेनिफर करते हैं सपोर्ट 
अभिनेता बेन एफ्लेक और जेनिफर गार्नर एक दूसरे से अलग हो चुके हैं, लेकिन अपने बच्चों की देखभाल दोनों मिलकर करते हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जेनिफर ने कहा था, 'आप जितनी चाहें मेरी तस्वीरें क्लिक कर सकते हैं, लेकिन बच्चों की तस्वीरें क्लिक करने का अधिकार आपको नहीं है। आप पैसों के लिए ऐसा नहीं कर सकते हैं।'

Diljit Dosanjh: दिलजीत दोसांझ ने दी ईदी, स्पेशल गाने के साथ प्रशंसकों को कहा ईद मुबारक

जेनिफर गार्नर ने पिता को दी अंतिम विदाई 
जेनिफर गार्नर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से अपने पिता के मौत की खबर को दुनिया से साझा करते हुए लिखा, 'मेरे पिता एक सुखद जिंदगी जीने के बाद 85 वर्ष की उम्र में इस दुनिया से गए हैं। उन्होंने एक स्वस्थ और सुंदर जीवन जीया है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed