फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Chamkila director Imtiaz Ali talks about song Mauja Hi Mauja said people did not understand but they enjoyed

Imtiaz Ali: इम्तियाज अली ने किया दिलचस्प खुलासा, बोले- हमें लगा था लोगों 'मौजा ही मौजा' पसंद नहीं आएगी

Thu, 11 Apr 2024 09:42 AM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Thu, 11 Apr 2024 09:42 AM IST
सार


इम्तियाज अली ने करीना कपूर और शाहिद कपूर को लेकर फिल्म 'जब वी मेट' का निर्माण किया था। इम्तियाज की यह फिल्म आज भी दर्शकों की पसंदीदा फिल्मों में से एक है।

विज्ञापन
Chamkila director Imtiaz Ali talks about song Mauja Hi Mauja said people did not understand but they enjoyed
इम्तियाज अली - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

फिल्म निर्माता निर्देशक इम्तियाज अली इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। वे पंजाब के पहले रॉकस्टार 'अमर सिंह चमकीला' की जिंदगी पर आधारित फिल्म 'चमकीला' को लेकर नौ साल बाद दर्शकों के बीच लौट रहे हैं। हाल ही में इम्तियाज अपनी फिल्म के प्रमोशन के दौरान 'जब वी मेट' के गाने 'मौजा ही मौजा' से जुड़े कई दिलचस्प खुलासे करते नजर आए। 
विज्ञापन


'मौजा ही मौजा' को लेकर था संदेह 
इम्तियाज अली ने करीना कपूर और शाहिद कपूर को लेकर फिल्म 'जब वी मेट' का निर्माण किया था। इम्तियाज की यह फिल्म आज भी दर्शकों की पसंदीदा फिल्मों में से एक है। हाल ही में निर्देशक ने इस फिल्म के बारे में बातें करते हुए कहा, 'जब हम 'मौजा ही मौजा' गाने को शूट कर रहे थे तब हमें लग रहा था कि इस गाने को दर्शक पसंद नहीं करेंगे क्योंकि इसके बोल पंजाबी में थे।'
विज्ञापन


Akshay Kumar: अक्षय के नाम पर महिला से धोखाधड़ी का प्रयास, प्रोडक्शन हाउस में काम दिलाने का दिया था झांसा
विज्ञापन
विज्ञापन


इरशाद कामिल को था भरोसा 
इम्तियाज अपनी बात जारी रखते हुए कहते हैं, 'इरशाद कामिल ने 'मौजा ही मौजा' गाने को लिखा है और वे पंजाब से हैं। उन्हें भरोसा था कि दर्शक इस गाने को पसंद करेंगे, लेकिन जब यह गाना बन रहा था तब हमें लग रहा था कि ये किसी को भी समझ में नहीं आएगा। सभी लोगों को पंजाबी समझ में नहीं आती है।'

सड़क पर खेलते हुए प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती की फोटो वायरल

दर्शकों ने लुटाया प्यार 
इम्तियाज अली की फिल्मों के गाने हमेशा हिट होते हैं। उन्हें संगीत की काफी समझ है। इम्तियाज कहते हैं, 'हमें 'जब वी मेट' के रिलीज के बाद कितने दर्शक मिले जिन्होंने कहा कि हमें 'मौजा ही मौजा' का एक भी शब्द समझ में नहीं आया लेकिन हमें इसके बीट्स काफी पसंद आए। वहीं शुरुआत में कुछ लोगों ने यह भी कहा कि 'जब वी मेट' पंजाबी फिल्म नहीं है तो इसमें यह गाना क्यों डाला है, लेकिन धीरे-धीरे ही सही लोगों को यह गाना पसंद आने लगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed