फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Allu Arjun Family Tree: चिरंजीवी फूफा तो राम चरण हैं भाई, जानिए अल्लू अर्जुन के परिवार में और कितने सेलिब्रिटी

Fri, 13 Dec 2024 01:23 PM IST
आकाश खरे एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश खरे Updated Fri, 13 Dec 2024 01:23 PM IST
सार

Allu Arjun Family Tree: साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को पुलिस पूछताछ के लिए थाने ले गई है। हाल ही में उनकी फिल्म 'पुष्पा 2' के प्रीमियर के दौरान भगदड़ की घटना हुई थी जिसमें एक महिला की मौत हो गई थी। हाल ही में रिलीज हुई 'पुष्पा 2' फिल्म में अल्लू अर्जुन अपने परिवार के लिए लड़ने को तैयार रहते हैं। जानिए एक्टर की फैमिली के बारे में...

विज्ञापन
Allu Arjun Family Tree Chiranjeevi Ram Charan and Pawan kalyan are members of Konidela–Allu family
अल्लू अर्जुन और उनका परिवार - फोटो : अमर उजाला
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को पुलिस पूछताछ के लिए चिक्कड़पल्ली थाने ले गई है। 4 दिसंबर को हैदराबाद में उनकी फिल्म 'पुष्पा 2' के प्रीमियर के दौरान भगदड़ की घटना हुई थी। इसमें एक महिला की मौत हो गई थी और उनके बेटे की हालत गंभीर है। इसके बाद पुलिस ने संध्या थिएटर प्रबंधन, अभिनेता अल्लू अर्जुन और उनकी सुरक्षा टीम के खिलाफ चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया था। अधिकारियों ने कहा था कि पुलिस को पहले से कोई सूचना नहीं थी कि फिल्म की टीम प्रीमियर के लिए आएगी। 


हाल ही में साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस फिल्म में भले ही पुष्पा की फैमिली छोटी है पर रियल लाइफ में अल्लू अर्जुन की फैमिली बहुत बड़ी और सेलेब्स से भरी हुई है। इस खबर में जानिए अल्लू अर्जुन की फैमिली के बारे में…

दादा थे इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता
अल्लू के दादा अल्लू रामालिंगय्या 70-80 के दशक में तेलुगु इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता रहे। उन्होंने कनका रत्नम से शादी की जिसके बाद उनके दो बच्चे हुए। बेटा अल्लू अरविंद और बेटी सुरेखा।
दादा अल्लू रामालिंगय्या और दादी कनका रत्नम के साथ अल्लू अर्जुन (बीच में) समेत परिवार के बाकी बच्चे।

यहां पढ़िए अल्लू अर्जुन की नई रिलीज फिल्म 'पुष्पा 2' के दमदार डायलॉग्स
Allu Arjun Family Tree Chiranjeevi Ram Charan and Pawan kalyan are members of Konidela–Allu family
पिता अल्लू अरविंद के साथ अल्लू अर्जुन - फोटो : instagram @alluarjun
अल्लू के पिता रहे मशहूर फिल्म प्रोड्यूर
अल्लू रामालिंगय्या के बेटे अल्लू अरविंद तेलुगु इंडस्ट्री के मशहूर प्रोड्यूसर और डिस्ट्रीब्यूटर रहे। उन्होंने निर्मला अल्लू से शादी की जिससे दोनों को तीन बेटे हुए। अल्लू अर्जुन, अल्लू वेंकटेश और अल्लू सिरीष।
Allu Arjun Family Tree Chiranjeevi Ram Charan and Pawan kalyan are members of Konidela–Allu family
भाईयों के साथ अल्लू अर्जुन - फोटो : Instargam @alluarjun
बड़े भाई बिजनेसमैन, छोटे भाई हैं एक्टर
अल्लू के बड़े भाई अल्लू वेंकटेश कभी साउथ इंडस्ट्री में एक्टर रहे और अब बिजनेसमैन हैं। वहीं छोटे भाई अल्लू सिरीष तेलुगु इंडस्ट्री में बतौर एक्टर एक्टिव हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Allu Arjun Family Tree Chiranjeevi Ram Charan and Pawan kalyan are members of Konidela–Allu family
पत्नी स्नेहा और बच्चों अरहा और अयान के साथ अल्लू अर्जुन - फोटो : Instagram @alluarjun
दो बच्चों के पिता हैं अल्लू
अल्लू ने खुद साल 2011 में स्नेहा रेड्डी से हैदराबाद में शादी की। कुछ सालों बाद अल्लू और स्नेहा दो बच्चों के माता-पिता बने। इनकी एक बेटी अरहा और एक बेटा अयान है। 

तो ये तो रहा अल्लू अर्जुन का पूरा परिवार। अब जानते हैं कि वो चिरंजीवी, रामचरण और पवन कल्याण जैसे सुपरस्टार के रिश्तेदार कैसे बने।
विज्ञापन
Allu Arjun Family Tree Chiranjeevi Ram Charan and Pawan kalyan are members of Konidela–Allu family
सुपरस्टार चिरंजीवी के साथ अल्लू अर्जुन - फोटो : Instagram @alluarjun
अल्लू का चिरंजीवी से क्या है कनेक्शन
वैसे तो खुद अल्लू के परिवार में कई सुपरस्टार्स हैं पर उनका कनेक्शन कोनिडेला फैमिली से उनकी बुआ की वजह से हुआ है। अल्लू की बुआ यानि उनके पिता अल्लू अरविंद की बहन सुरेखा ने कोनिडेला वेकंट राव के बेटे चिरंजीवी से शादी की है। इस तरह चिरंजीवी, अल्लू अर्जुन के फूफा हुए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed