फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Allu Arjun Arrested: 'पुष्पा' के अभिनेता अल्लू अर्जुन गिरफ्तार; अब थिएटर भगदड़ मामले में पूछताछ करेगी पुलिस

Fri, 13 Dec 2024 12:52 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 13 Dec 2024 12:52 PM IST
सार

Allu Arjun Arrested: अल्लू अर्जुन को कुछ दिन पहले हैदराबाद में फिल्म पुष्पा 2 के प्रीमियर के दौरान भगदड़ में हुई एक महिला की मौत के मामले में गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
actor Allu Arjun arrested by police over woman death during Pushpa 2 the rule screening in Sandhya Theater
अल्लू अर्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline

Allu Arjun Arrested: जानेमाने तेलुगू अभिनेता अल्लू अर्जुन को शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उन पर यह कार्रवाई उनकी फिल्म 'पुष्पा 2: द राइज' के प्रीमियर के दौरान एक महिला की मौत के सिलसिले में की गई। अब थाने में उनसे पूछताछ की जाएगी। टीवी पर दिखाए गए दृश्यों में अभिनेता को कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस वाहन में ले जाते हुए दिखाया गया। पिछले हफ्ते फिल्म के प्रीमियर के दौरान एक महिला की मौत हो गई थी और एक लड़का घायल हो गया था।


actor Allu Arjun arrested by police over woman death during Pushpa 2 the rule screening in Sandhya Theater
अल्लू अर्जुन - फोटो : मैत्री मूवी मेकर्स

क्यों हुई अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी
जानकारी के मुताबिक, चिक्कड़पल्ली पुलिस अल्लू अर्जुन को पूछताछ के लिए पुलिस स्टेशन लेकर पहुंची है। मामला 4 दिसंबर को हैदराबाद के एक थिएटर में उनकी फिल्म 'पुष्पा 2' के प्रीमियर के दौरान मची भगदड़ से जुड़ा है। भगदड़ में 39 वर्षीय महिला की मौत हो गई थी और उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस ने संध्या थिएटर प्रबंधन, अभिनेता और उनकी सुरक्षा टीम के खिलाफ मामला दर्ज किया था। तब अधिकारियों ने कहा था कि पुलिस को पहले से कोई सूचना नहीं थी कि फिल्म की टीम प्रीमियर के लिए आएगी।

actor Allu Arjun arrested by police over woman death during Pushpa 2 the rule screening in Sandhya Theater
अल्लू अर्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम@alluarjunonline

क्या है पूरा मामला
अल्लू अर्जुन पर थिएटर में हुई भगदड़ के लिए मामला दर्ज किया गया था। भगदड़ की वजह से एक महिला की मौत हो गई और उसके बेटे को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। पुलिस का आरोप था कि अभिनेता पुलिस को पूर्व सूचना दिए बिना कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, जिसके कारण अव्यवस्था फैल गई। थिएटर प्रबंधन पर अतिरिक्त सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन प्रावधान न करने के लिए भी मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने कहा कि अल्लू अर्जुन और अन्य के खिलाफ अभिनेता की फिल्म 'पुष्पा 2: द रूल' के प्रीमियर शो के दौरान यहां एक फिल्म थिएटर में भीड़ के धक्का-मुक्की के कारण दम घुटने से एक महिला की मौत के संबंध में मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
actor Allu Arjun arrested by police over woman death during Pushpa 2 the rule screening in Sandhya Theater
अल्लू अर्जुन - फोटो : इंस्टाग्राम

इन धाराओं के तहत दर्ज हुआ था केस
पुलिस के मुताबिक, पीड़िता की पहचान 35 वर्षीय रेवती के रूप में हुई है। उसके साथ उसका 13 वर्षीय बेटा श्रीतेज भी था, जिसे भी दम घुटने से चोट लगी और उसका अस्पताल में इलाज किया जा रहा है, जहां उसे 48 घंटे की निगरानी में रखा गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मृतक के परिवार की शिकायत के आधार पर अभिनेता, उनकी सुरक्षा टीम और थिएटर प्रबंधन के खिलाफ चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 105 और 118(1) के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
actor Allu Arjun arrested by police over woman death during Pushpa 2 the rule screening in Sandhya Theater
अल्लू अर्जुन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फैंस को नहीं दी गई थी अल्लू अर्जुन के आने की सूचना
पुलिस ने कहा कि अल्लू अर्जुन अपनी निजी सुरक्षा के साथ थिएटर पहुंचे, जिसके बाद लोगों ने उनके साथ सिनेमा हॉल में प्रवेश करने की कोशिश की। उनकी निजी सुरक्षा टीम ने जनता को धक्का देना शुरू कर दिया, जिससे स्थिति और बिगड़ गई, क्योंकि थिएटर में पहले से ही भारी भीड़ जमा थी। हैदराबाद पुलिस आयुक्त सी.वी. आनंद ने एक बयान में कहा था, 'थिएटर प्रबंधन या अभिनेताओं की टीम की ओर से इस बात की कोई सूचना नहीं दी गई थी कि वे थिएटर में आएंगे। थिएटर के अंदर अराजक स्थिति के लिए जिम्मेदार सभी व्यक्तियों के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और अन्य घायल हो गए।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed