फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

कौन हैं आयशा चौधरी, जिन पर बनी है प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'द स्काई इज पिंक'

Wed, 11 Sep 2019 11:47 AM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Wed, 11 Sep 2019 11:47 AM IST
विज्ञापन
Who is Aisha Chaudhary, Priyanka Chopra film The sky is pink is based on her real story
aisha

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'द स्काई इज पिंक' की शूटिंग पूरी हुई है। इस फिल्म में प्रियंका के अलावा फरहान अख्तर और जायरा वसीम मुख्य भूमिका में हैं।



प्रियंका की यह फिल्म एक भारतीय लड़की आयशा चौधरी की सच्ची कहानी पर आधारित है। लेकिन आयशा चौधरी ने ऐसा क्या किया कि बॉलीवुड को उन पर फिल्म बनानी पड़ी। उनकी सच्ची कहानी आगे पढ़ें।

Who is Aisha Chaudhary, Priyanka Chopra film The sky is pink is based on her real story
आयशा की भूमिका में दिखेंगी जायरा वसीम - फोटो : Twitter

आयशा चौधरी... 1996 में गुरुग्राम में इनका जन्म ऑटो इम्यून डिफिशिएंसी डिसऑर्डर के साथ हुआ था। जिसके कारण महज छह महीने की उम्र में उनका बोन मैरो ट्रांसप्लांट करना पड़ा था। लेकिन उनकी परेशानी यहीं खत्म नहीं हुई। इस ट्रांसप्लांट के बाद आयशा को पल्मनरी फाइब्रोसिस (Pulmonary Fibrosis) नामक गंभीर बीमारी हो गई।

Who is Aisha Chaudhary, Priyanka Chopra film The sky is pink is based on her real story
आयशा चौधरी और फिल्म द स्काई इज पिंक स्टार कास्ट - फोटो : Twitter

इस बीमारी के कारण आयशा के फेफड़ों में ऐसी कोशिकाएं विकसित होने लगीं, जिससे आयशा को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। इन कोशिकाओं ने त्वचा को सख्त और मोटा कर दिया, जिससे आयशा के फेफड़ों तक ऑक्सीजन ठीक से पहुंच ही नहीं पा रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Who is Aisha Chaudhary, Priyanka Chopra film The sky is pink is based on her real story
आयशा चौधरी - फोटो : Youtube

बेहद छोटी उम्र में आयशा जिंदगी और मौत को करीब से देख रही थी। फिर आयशा की मां ने उनका ध्यान किताबों की तरह आकर्षित किया। एक इंटरव्यू में आयशा की मां ने बताया है, 'उसे हमेशा लिखना पसंद था। फरवरी 2014 की बात है जब वह बिस्तर पर पड़ी थी। मैंने उसे ह्यू प्राथर की एक किताब दी और कहा कि इस किताब की लाखों प्रतियां बिक चुकी हैं। इस पर आयशा ने जवाब दिया - मैं ह्यू प्राथर से बेहतर लिख सकती हूं।'

विज्ञापन
Who is Aisha Chaudhary, Priyanka Chopra film The sky is pink is based on her real story
आयशा चौधरी - फोटो : WikiBio

महज 18 साल की उम्र में आयशा लेखिका बन गईं। उनकी किताब 'माय लिटिल एपिफैनीज' (My Little Epiphanies) को साल 2015 में जयपुर लिटरेरी फेस्ट में रिलीज किया गया था। लेकिन अपनी किताब की सफलता देखने के लिए ज्यादा दिनों तक वह जीवित नहीं रह सकीं।





 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed