{"_id":"6a9676a43ea6fb9a3a02acd7","slug":"odisha-waives-fees-for-st-sc-students-in-government-medical-engineering-colleges-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडिशा: एससी, एसटी छात्रों की मेडिकल-इंजीनियरिंग पढ़ाई होगी मुफ्त, नहीं देनी होगी कोई फीस; सरकार का बड़ा फैसला","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
ओडिशा: एससी, एसटी छात्रों की मेडिकल-इंजीनियरिंग पढ़ाई होगी मुफ्त, नहीं देनी होगी कोई फीस; सरकार का बड़ा फैसला
Tue, 01 Sep 2026 12:31 PM IST
शाहीन परवीन
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शाहीन परवीन
Updated Tue, 01 Sep 2026 12:31 PM IST
सार
ओडिशा सरकार ने एसटी और एससी छात्रों को बड़ी राहत दी है। अब सरकारी मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिला लेने वाले इन छात्रों से कोई फीस नहीं ली जाएगी।
विज्ञापन
एससी, एसटी छात्रों की मेडिकल-इंजीनियरिंग पढ़ाई होगी मुफ्त
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा है कि ST और SC समुदायों के छात्रों को सरकारी मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन के समय कोई फीस नहीं देनी होगी।
विज्ञापन
एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, माझी ने सोमवार को यह निर्देश तब जारी किया, जब उन्हें पता चला कि अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के कई होनहार छात्रों को कठिन प्रवेश परीक्षा पास करने के बाद भी एडमिशन के समय आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञप्ति में कहा गया है, "इस समस्या को हल करने के लिए, CM माझी ने निर्देश दिया है कि ST और SC समुदायों के छात्रों को एडमिशन के समय और एडमिशन के बाद छह महीने की अवधि तक कोई फीस नहीं देनी होगी।" विज्ञप्ति में आगे कहा गया है कि राज्य सरकार जल्द ही इस संबंध में गाइडलाइन जारी करेगी।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X