फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

इस कॉलेज में पढ़ाई करने पहुंचीं श्रीदेवी की बेटी और जाह्नवी की छोटी बहन खुशी कपूर

Tue, 10 Sep 2019 05:16 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Tue, 10 Sep 2019 05:16 PM IST
विज्ञापन
Jahnvi kapoor sister Khushi kapoor moves to college in US for acting course, Know fees
khushi kapoor - फोटो : instagram

श्रीदेवी और बोनी कपूर की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर के बॉलीवुड में नाम कमाने के बाद चर्चा थी कि उनकी छोटी बेटी खुशी कपूर भी जल्द बड़े पर्दे पर नजर आएंगी। लेकिन नजदीकी भविष्य में तो ये नहीं हो सकता। क्योंकि खुशी कपूर अभी आगे की पढ़ाई में व्यस्त होने वाली हैं। इसके लिए उन्होंने कॉलेज में दाखिला भी ले लिया है।



खुशी ने कहां और किस कॉलेज में लिया दाखिला? कितनी है वहां की फीस? कौन सी पढ़ाई करेंगी खुशी कपूर? इन सभी सवालों के जवाब आगे पढ़ें।

Jahnvi kapoor sister Khushi kapoor moves to college in US for acting course, Know fees
khushi kapoor - फोटो : instagram

खुशी कपूर आगे पढ़ाई करने जा रही हैं, इस बात का पता तब चला जब वह अपने पिता बोनी कपूर के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं। बोनी अपनी बेटी को एयरपोर्ट छोड़ने आए थे।

Jahnvi kapoor sister Khushi kapoor moves to college in US for acting course, Know fees
khushi kapoor - फोटो : instagram

खुशी कपूर अपनी आगे की पढ़ाई के लिए अमेरिका रवाना हो गई हैं। वहां खुशी ने न्यूयॉर्क फिल्म एकेडमी में एक्टिंग कोर्स के लिए दाखिला लिया है। यहां की फीस जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। आगे पढ़ें, कितनी है इस एकेडमी के कोर्स की फीस?

विज्ञापन
विज्ञापन
Jahnvi kapoor sister Khushi kapoor moves to college in US for acting course, Know fees
न्यूयॉर्क फिल्म एकेडमी - फोटो : nyfa.edu

न्यूयॉर्क फिल्म एकेडमी में एक्टिंग के कई कोर्स संचालित होते हैं। इस संस्थान से एक्टिंग में मास्टर्स करने के लिए एक सेमेस्टर की फीस करीब साढ़े 12 लाख रुपये है। पूरे कोर्स में कुल चार सेमेस्टर होते हैं। यानी एक मास्टर कोर्स के लिए करीब 50 लाख रुपये फीस लगती है।
वहीं, बैचलर कोर्स में एक सेमेस्टर के लिए करीब 10 लाख रुपये देने होते हैं। पूरा कोर्स 8 सेमेस्टर्स का होता है। यानी एक बैचलर डिग्री के लिए करीब 80 लाख रुपये की फीस लगेगी।

विज्ञापन
Jahnvi kapoor sister Khushi kapoor moves to college in US for acting course, Know fees
श्रीदेवी के साथ बोनी और खुशी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

खुशी सिर्फ 18 साल की हैं। लेकिन अभी से अपने फैशन स्टेटमेंट पर खास ध्यान देती हैं। सोशल मीडिया पर भी वह काफी एक्टिव हैं। उनकी तस्वीरें देख कर साफ कहा जा सकता है कि वह एक फैशनिस्टा हैं। एयरपोर्ट पर वह ब्लैक जंपसूट में नजर आईं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed