फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

अमेरिकी सेना में चैपलेन बनीं भारत की बेटी, अपने नाम दर्ज कराया यह रिकॉर्ड

Fri, 19 Feb 2021 08:01 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 19 Feb 2021 08:01 PM IST
विज्ञापन
Saleha Jabeen first India born female Muslim chaplain US militarys
अमेरिकी सेना में चैपलेन बनीं सलेहा जबीन - फोटो : social media

भारतीय नागरिक चाहे कहीं भी रहते हों, लेकिन पूरी दुनिया में वे अपनी एक अलग अहमियत बनाकर रखते हैं। फिर बात अमेरिका की हो तो कहना ही क्या? अमेरिका में भारतीय समुदाय के अनेक लोगों ने शीर्ष पदों पर पहुंचकर कीर्तिमान रचे हैं। भारतीय मूल की महिलाएं भी इसमें पीछे नहीं हैं। अब इस कड़ी में भारत की एक और बेटी सलेहा जबीन का नाम जुड़ गया है। सलेहा जबीन अमेरिकी सेना में चैपलेन बनीं हैं। जबीन ने अपने नाम एक रिकॉर्ड भी दर्ज कराया है। आइए जानते हैं कौन हैं सलेहा जबीन और क्या है उनके नाम दर्ज रिकॉर्ड ...

Saleha Jabeen first India born female Muslim chaplain US militarys
अमेरिकी सेना में चैपलेन बनीं सलेहा जबीन - फोटो : social media

भारत में पैदा हुई और पली-बढ़ी सलेहा जबीन ने करीब 14 वर्ष पहले संयुक्त राज्य अमेरिका में एक अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थी के तौर पर कदम रखा था। सलेहा को अमेरिकी सेना में चैपलेन नियुक्त किया गया है। चैपलेन यानी जो धार्मिक मामलों में सलाह देते हैं। वह ऐसी पहली भारतीय मुस्लिम महिला है जो इस पद पर काबिज हुई हैं। इसके लिए जबीन ने एयर फोर्स बेसिक चैपलेन में स्नातक कोर्स किया था। दिसंबर 2020 में, जबीन को शिकागो में कैथोलिक थियोलॉजिकल यूनियन में लेफ्टिनेंट के रूप में कमीशन मिला था। 

Saleha Jabeen first India born female Muslim chaplain US militarys
अमेरिकी सेना में चैपलेन बनीं सलेहा जबीन - फोटो : social media

अमेरिकी सेना की और से बुधवार को जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि ऐतिहासिक ग्रेजुएशन सेरेमनी पांच फरवरी, 2021 को हुई थी। इसमें सलेहा जबीन ने एक स्पिरिचुअल मेंटर यानी आध्यात्मिक परामर्शदाता के रूप में अपने कर्तव्यों को बेहद गंभीरता से पूरा करने की कसम खाई थी। जबीन ने कहा कि उन्हें एक उदाहरण स्थापित करना होगा और दिखाना होगा कि जो देशसेवा करना चाहते हैं उनके लिए अमेरिकी सेना में भी एक जगह है। वह इस अवसर के लिए आभारी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Saleha Jabeen first India born female Muslim chaplain US militarys
अमेरिकी सेना में चैपलेन बनीं सलेहा जबीन - फोटो : social media

सलेहा जबीन ने कहा कि मैंने अपने धार्मिक विश्वासों से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया है। मैं उन लोगों से घिरी हुई हूं, जो मेरा सम्मान करते हैं। मैं एक महिला, एक आध्यात्मिक नेता और एक भारतीय मूल की आप्रवासी के रूप में मुझे जो कार्य मिला है, उसे करने के लिए तैयार हूं। जबीन ने कहा,  मुझे कौशल सीखने और स्वयं को विकसित करने के लिए कई अवसर मिले, जो मुझे एक सफल अधिकारी बनने के लिए और एक बहुलतावादी वातावरण में एक स्पिरिचुअल मेंटर के रूप में कार्य करने को प्रेरित करते हैं। 

विज्ञापन
Saleha Jabeen first India born female Muslim chaplain US militarys
अमेरिकी सेना में चैपलेन बनीं सलेहा जबीन - फोटो : social media

जबीन कहती हैं कि हम सभी का एक उद्देश्य है जो विशेष रूप से हमारे लिए पूरा करने के लिए होता है... हमें अपने दिल की बात सुननी चाहिए और अपने आस्था का अनुसरण करना चाहिए। हमारे जीवन में ऐसे लोगों का होना जरूरी है, जो हमारे लिए आदर्श हों। उस तरह की मेंटरशिप चुनें और अच्छे सहचर्य का चुनाव करें। बकौल जबीन, मैं सिर्फ लोगों को उस ईश्वर, या उच्च शक्ति या उन मूल्यों को याद रखने की सलाह देना चाहती हूं, जो लोग हमें याद दिलाते हैं कि हम सभी एक योजना के साथ बने हैं और वह है खुद का सर्वश्रेष्ठ देने के लिए? 


यह भी पढ़ें :
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed