Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   AICTE Industry Fellowship 2026-27: Apply by December 15 for Rs 1 Lakh Monthly Stipend

क्या है एआईसीटीई की इंडस्ट्री फेलोशिप?: फैकल्टी सदस्यों को हर माह मिलते हैं एक लाख रुपये, आवेदन प्रक्रिया शुरू

Sun, 15 Nov 2026 01:52 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sun, 15 Nov 2026 01:52 PM IST
सार

अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) ने इंडस्ट्री फेलोशिप प्रोग्राम 2026-27 के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं। इस योजना के तहत एआईसीटीई से मान्यता प्राप्त संस्थानों के योग्य फैकल्टी सदस्यों को एक साल तक उद्योगों में काम करने और नई तकनीकों का व्यावहारिक अनुभव लेने का अवसर मिलेगा। चयनित प्रतिभागियों को हर महीने कुल 1 लाख रुपये का स्टाइपेंड दिया जाएगा।
 

विज्ञापन
AICTE Industry Fellowship 2026-27: Apply by December 15 for Rs 1 Lakh Monthly Stipend
Fellowship - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

एआईसीटीई की यह फेलोशिप नियमित फैकल्टी सदस्यों को उद्योगों में काम करने का व्यावहारिक अनुभव देने के लिए शुरू की गई है। चयनित प्रतिभागियों को हर महीने कुल 1 लाख रुपये मिलेंगे। इसमें एआईसीटीई की ओर से 75,000 रुपये और संबंधित उद्योग की ओर से कम से कम 25,000 रुपये दिए जाएंगे। इस दौरान फैकल्टी सदस्य को अपने मूल संस्थान से मिलने वाला नियमित वेतन भी जारी रहेगा।

विज्ञापन

कौन कर सकता है आवेदन?

इस कार्यक्रम के लिए एआईसीटीई से मान्यता प्राप्त संस्थानों या विश्वविद्यालयों के नियमित फैकल्टी सदस्य आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार के पास कम से कम पांच साल का पूर्णकालिक शिक्षण अनुभव होना चाहिए। पीएचडी या पोस्ट-डॉक्टोरल शोध और प्रतिनियुक्ति की अवधि को इस अनुभव में नहीं जोड़ा जाएगा। आवेदन पोर्टल खुलने की तारीख यानी 13 नवंबर 2026 को उम्मीदवार की उम्र 50 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। अंशकालिक, संविदा, अस्थायी और विजिटिंग फैकल्टी पात्र नहीं हैं।

विज्ञापन

इन शर्तों में से कोई एक पूरी करना जरूरी

उम्मीदवार को निम्नलिखित में से कम से कम एक शर्त पूरी करनी होगी:

  • GATE, GRE, CAT, MAT, JRF, SRF या NET जैसी परीक्षा उत्तीर्ण की हो।
  • स्कोपस या वेब ऑफ साइंस (WoS) में सूचीबद्ध पत्रिकाओं में कम से कम पांच शोध लेख प्रकाशित किए हों।
  • केंद्र या राज्य सरकार की एजेंसियों से कुल कम से कम 15 लाख रुपये की वित्तीय सहायता वाले प्रोजेक्ट सफलतापूर्वक पूरे किए हों।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • केंद्र या राज्य सरकार, विश्वविद्यालय अथवा संबंधित एजेंसी से यंग साइंटिस्ट या अन्य उत्कृष्टता पुरस्कार प्राप्त किया हो।

इसके अलावा, उम्मीदवार को अपने संस्थान से नामांकन और अनापत्ति प्रमाणपत्र (NOC) लेना अनिवार्य है।

कब तक और कैसे करें आवेदन?

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 15 दिसंबर 2026 है। इच्छुक फैकल्टी सदस्य आधिकारिक पोर्टल ifp.aicte.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया और ऑफर लेटर जारी करने का काम 16 दिसंबर 2026 से 5 जनवरी 2027 के बीच प्रस्तावित है। फेलोशिप कार्यक्रम जनवरी 2027 में शुरू होगा।

फेलोशिप के दौरान क्या मिलेगा अनुभव?

इस कार्यक्रम के तहत फैकल्टी सदस्यों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सेमीकंडक्टर, क्वांटम कंप्यूटिंग, उन्नत विनिर्माण, स्वास्थ्य तकनीक और स्मार्ट मोबिलिटी जैसे क्षेत्रों में उद्योगों के साथ काम करने का अवसर मिल सकता है। इसका उद्देश्य शिक्षकों को नई तकनीकों और उद्योग की जरूरतों से परिचित कराना है, ताकि वे अपने शिक्षण और शोध को व्यावहारिक जरूरतों के अनुरूप बना सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed