फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri 2021: ये हैं वे टॉप 5 भर्तियां, जहां मिलेगी लाखों की सैलरी

Thu, 18 Feb 2021 01:05 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 18 Feb 2021 01:05 PM IST
विज्ञापन
Sarkari Naukri 2021 Top Five highest salary paid Government Jobs Get salary in lakhs
सरकारी नौकरियां, जहां मिलेगी लाखों की सैलरी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

शानदार वेतन वाली सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं तो तैयार हो जाइए। केंद्र सरकार और विभिन्न राज्य सरकारों से संबद्ध सरकारी विभागों और सरकार की ओर से संचालित सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों और संगठनों में भर्तियां निकली हैं। इन 05 बड़ी सरकारी नौकरियों में से सभी ऐसी हैं जहा आपको लाखों की सैलरी मिलेगी। तो फिर देर किस बात की तुरंत आगे कि स्लाइड पढ़ें और अपने योग्यता के अनुसार सर्वश्रेष्ठ सरकारी नौकरियों के लिए आज ही आवेदन करें ...  


यह भी पढ़ें : जानिए क्या है #Me Too कैंपेन, कैसे हुई इसकी शुरुआत और क्या हैं कानूनी प्रावधान

Sarkari Naukri 2021 Top Five highest salary paid Government Jobs Get salary in lakhs
इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड - फोटो : ECIL

ईसीआईएल में कई पदों पर रिक्तियां  
ईसीआईएल यानी इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड भारत सरकार के परमाणु ऊर्जा विभाग के अधीन सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी है। यहां कई पदों पर भर्ती शुरू हुई है। यह भर्ती महाप्रबंधक स्तर के पदों के लिए है। इलेक्ट्रॉनिक्स कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने महाप्रबंधक (तकनीकी) और महाप्रबंधक (मानव संसाधन) के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसके ऑनलाइन आवेदन  04 फरवरी, 2021 से शुरू हो गए हैं। जबकि आवेदन की आखिरी तारीख 26 फरवरी, 2021 है। भर्ती संपूर्ण विवरण ( योग्यता, आयु अनुभव आदि) तथा ऑनलइन आवेदन के लिए कंपनी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते है।  
यह भी पढ़ें : यूपीपीसीएस-2019 का अंतिम चयन परिणाम जारी, मथुरा के विशाल सारस्वत बने टॉपर

Sarkari Naukri 2021 Top Five highest salary paid Government Jobs Get salary in lakhs
iim indore

आईआईएम में पुस्तकालय अध्यक्ष की भर्ती 
भारतीय प्रबंधन संस्थान, इंदौर यानी आईआईएम, इंदौर में खाली पदों पर भर्ती शुरू हुई है। यहां पुस्तकालय अध्यक्ष के पद पर रिक्ति है। इस पद के लिए पुस्तकालय प्रबंधन से जुड़े हुए लोग आवेदन कर सकते हैं। अनुभवी उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। पुस्तकालय अध्यक्ष के पद पर नियुक्ति के लिए आवेदक के पास पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान के क्षेत्र से जुड़ी डिग्री होना जरूरी है। आवेदन के लिए योग्यता संबंधी अधिक जानकारी के लिए कृपया आईआईएम, इंदौर की आधिकारिक वेबसाइट को विजिट करें। यहां ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 फरवरी, 2021 है। 
यह भी पढ़ें : आखिर क्या है UAPA कानून और क्यों है राजनीतिक गलियारों में इसे लेकर विवाद? यहां जानिए 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sarkari Naukri 2021 Top Five highest salary paid Government Jobs Get salary in lakhs
सीमा सुरक्षा बल - फोटो : अमर उजाला

बीएसएफ में मिलेगी साढ़े तीन लाख तक की सैलरी
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने रोजगार समाचार के माध्यम से भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। बीएसएफ भर्ती 2021 की अधिसूचना के अनुसार, सीमा सुरक्षा बल ने ग्रुप ए, बी और सी के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इनमें  कैप्टन / पायलट (DIG), कमांडेंट (पायलट), डिप्टी चीफ इंजीनियर, सीनियर एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियर, जूनियर एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियर, इक्विपमेंट ऑफिसर, इंस्पेक्टर और गनर आदि पदों पर रिक्तियां हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 31 दिसंबर, 2021 तक निर्धारित प्रारूप में आवेदन भेजकर सीमा सुरक्षा बल (BSF) भर्ती  2021 के लिए आवेदन कर सकते हैं। उपरोक्त पदों के लिए वेतनमान 1.55 लाख से लेकर 3.50 लाख रुपए प्रतिमाह तक है। अधिक जानकारी के लिए पूरी खबर पढ़ें।
यह भी पढ़ें : दस्तावेजों की बार-बार फोटोकॉपी और प्रिंटआउट से हैं परेशान, तो करें यह काम

विज्ञापन
Sarkari Naukri 2021 Top Five highest salary paid Government Jobs Get salary in lakhs
JOB Balmer Lawrie

बामर लॉरी एंड कंपनी में कनिष्ठ अधिकारी के पद पर रिक्ति
बामर लॉरी एंड कंपनी  (Balmer Lawrie & Co. Ltd) भारत सरकार की सार्वजनिक कंपनी है। यहां कनिष्ठ अधिकारी उत्पादन का पद खाली है। इसके लिए भर्ती आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। बता दें कि इस कंपनी में औद्योगिक पैकेजिंग, बैरल और ड्रम, रसोई गैस के सिलेंडर, ग्रीस और स्नेहक, चमड़े के रसायन, कार्यात्मक योज्य और समुद्री माल-वाहक कंटेनरों का निर्माण किया जाता है। साथ ही यहां चाय का निर्यात और व्यापार, यात्रा, पर्यटन और माल तथा इंजीनियरिंग सेवाओं जैसे कि ऊर्जा संबंधी लेखा और परामर्श तथा माल-वाहक कंटेनर की मरम्मत जैसी विशाल परियोजनाओं पर भी कार्य किया जाता हैं। इस पद पर ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। अधिक जानकारी और ऑनलाइन आवेदन के लिए कंपनी की वेबसाइट देख सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 22 फरवरी, 2021 है।
यह भी पढ़ें : दुनिया में सिर्फ इन करेंसी की है अपनी पहचान, जानिए किसके क्या हैं प्रतीक चिह्न

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed