फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

दुनिया में सिर्फ इन करेंसी की है अपनी पहचान, जानिए किसके क्या हैं प्रतीक चिह्न

Mon, 15 Feb 2021 08:23 PM IST
Devesh Devesh एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Devesh Devesh Updated Mon, 15 Feb 2021 08:23 PM IST
विज्ञापन
History of currency know world currency Symbol world currency logo currency symbols with country name country name with symbols
दुनिया के प्रमुख देशों की मुद्रा और उनके प्रतीक चिह्न - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

दुनिया में कुछ भी खरीदना हो तो उसके बदले आपको एक निश्चित कीमत अदा करनी होती है। यह कीमत जिस देश में आप रहते हैं अथवा जिस देश में आप खरीदारी कर रहे हैं, वहां की मुद्रा में होती है। मुद्रा यानी करेंसी, पैसे या धन के उस रूप को कहते हैं, जिससे दैनिक जीवन में क्रय और विक्रय या लेन-देन होती है। इसमें कागज के नोट और सिक्के दोनों आते हैं। दुनिया के प्रमुख देशों की मुद्रा की अपनी एक अलग और खास पहचान है। इस पहचान को उस देश की मुद्रा का प्रतीक चिह्न कहा जाता है। अभी तक दुनिया में सिर्फ पांच आधिकारिक करेंसी चिह्न हैं। आइए जानते हैं दुनिया की प्रमुख करेंसी, उनके प्रतीक चिह्न के बारे में... 

History of currency know world currency Symbol world currency logo currency symbols with country name country name with symbols
करेंसी नोट

सामान्य तौर से किसी देश में प्रयोग की जाने वाली मुद्रा उस देश की सरकार द्वारा तय की जाती है। हालांकि, कुछ देशों के समूह एक समान मुद्रा का उपयोग करते हैं, जैसे यूरोपीय संघ से जुड़े कई देशों में यूरो मुद्रा का प्रचलन बेहद आम है। जबकि, कई देश डॉलर, रियाल, रुपया, पाउंड और रूबल को अपनी मुद्रा के तौर पर इस्तेमाल करते हैं। मसलन भारत में मुद्रा के तौर पर रुपए (रुपया) का चलन है। अधिकांश देशों की अपनी अलग मुद्रा तो है लेकिन उन मुद्राओं के कोई प्रतीक चिह्न नहीं है। 

History of currency know world currency Symbol world currency logo currency symbols with country name country name with symbols
भारतीय रुपया ₹ प्रतीक चिह्न - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

भारतीय रुपया ₹
भारतीय मुद्रा के लिए एक आधिकारिक प्रतीक-चिह्न ₹ को दिनांक 15 जुलाई, 2010 को चुना गया था। इसे आईआईटी, गुवाहाटी के प्रोफेसर डी. उदय कुमार ने डिजाइन किया है। अमेरिकी डॉलर, ब्रिटिश पाउंड, जापानी येन और यूरोपीय संघ के यूरो के बाद रुपया पांचवी ऐसी मुद्रा है जो अपने प्रतीक-चिह्न से पहचानी जाती है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता के तहत सरकार को तीन हजार से अधिक प्रतीक-चिह्न के लिए आवेदन प्राप्त हुए थे। इसके बाद रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर की अध्यक्षता में वाली उच्चस्तरीय समिति ने भारतीय संस्कृति और भारतीय भाषाओं के साथ ही आधुनिक युग के बेहतर सामंजस्य वाले इस प्रतीक ₹ को अंतिम तौर पर चयन करने की सिफारिश की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
History of currency know world currency Symbol world currency logo currency symbols with country name country name with symbols
डॉलर

अमेरिकी डॉलर $
अमेरिकी डॉलर संयुक्त राज्य अमेरिका की राष्ट्रीय मुद्रा है। एक डॉलर में सौ सेंट होते हैं। पचास सेंट के सिक्के को आधा डॉलर कहा जाता है। जबकि पच्चीस सेंट के सिक्के को क्वार्टर कहते हैं। वहीं, दस सेंट का सिक्का डाइम कहलाता है और पांच सेंट के सिक्के को निकॅल कहते हैं। अमेरिका में एक सेंट को पैनी के नाम से पुकारा जाता है। डॉलर के नोट 1, 5, 10, 20, 50 और 100 डॉलर में मिलते है। अमेरिकी डॉलर को दर्शाने के लिए अंग्रेजी के US यानी यूनाइटेड स्टेट्स (United States) को जोड़ दिया गया, जिससे अमेरिकी मुद्रा डॉलर चिह्न ($) में को चिह्नित किया जा सके। 

विज्ञापन
History of currency know world currency Symbol world currency logo currency symbols with country name country name with symbols
यूरोपीय देशों में प्रचलित मुद्रा का प्रतीक चिह्न : यूरोपीय यूरो € - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

यूरोपीय यूरो €
यूरोपीय देशों में प्रचलित मुद्रा को Euro यानी यूरो कहा जाता है। इस मुद्रा को € चिह्न से पहचाना जाता है। यह यूरोपीय संघ के 28 में से 19 सदस्य देशों की आधिकारिक मुद्रा है। यूरोजोन में फ्रांस, जर्मनी, इटली, ग्रीस, ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, साइप्रस, फिनलैंड, आयरलैंड, लग्जम्बर्ग, माल्टा, नीदरलैंड, पुर्तगाल, स्लोवेनिया, स्लोवाकिया और स्पेन शामिल हैं। इनके अतिरिक्त पांच अन्य यूरोपीय देशों में भी यह मुद्रा प्रचलन में है। दुनिया में अमेरिकी डॉलर के बाद यूरो दूसरी सबसे प्रचलित मुद्रा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed