फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

क्या है खाने को धर्म बताने वाले Zomato का पुराना नाम, ऐसी है इसके मालिक की कहानी 

Thu, 01 Aug 2019 05:19 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Thu, 01 Aug 2019 05:19 PM IST
विज्ञापन
Education and Success story of Zomato owner Deepinder Goyal, Know old name of zomato
दीपिंदर गोयल - फोटो : Facebook

रेस्टोरेंट्स से आपके घर, ऑफिस या अन्य जगहों पर फूड डिलीवरी करने वाली कंपनी जोमेटो (Zomato) इन दिनों काफी चर्चा में है। एक जोमेटो उपभोक्ता ने जोमेटो को यह कह कर खाना लेने से मना कर दिया कि डिलीवरी बॉय हिन्दू नहीं था। इस पर जोमेटो के कर्मचारी ने ट्विटर पर जवाब लिखा कि 'खाने का कोई धर्म नहीं होता। खाना खुद ही एक धर्म है।' जोमेटो के मालिक दीपिंदर गोयल ने भी अपने कर्मचारी की इस बात का खुल कर समर्थन किया है। अब देशभर में इस पर चर्चा हो रही है। कुछ लोग जोमेटो के पक्ष में हैं तो कुछ इसके खिलाफ। 



आपकी भी अपनी राय हो सकती है। लेकिन जिस कंपनी के बारे में ये विचार रखे जा रहे हैं, क्या आप उसके बारे में सब कुछ जानते हैं? क्या आप उसके मालिक के बारे में जानते हैं? क्या आपको पता है कि जोमेटो का नाम पहले कुछ और था? क्या आपको पता है कि जोमेटो के मालिक कितने पढ़े लिखे हैं? ऐसे ही कई रोचक सवालों के जवाब हम आपको आगे बता रहे हैं...

Education and Success story of Zomato owner Deepinder Goyal, Know old name of zomato
दीपिंदर गोयल - फोटो : Twitter

जोमेटो की शुरुआत दो दोस्तों दीपिंदर गोयल और पंकज चड्ढा ने मिल कर की थी। साल 2008 में एक स्टार्टअप के रूप में जोमेटो शुरू हुआ। पहले इसका नाम फूडीबे डॉट कॉम (foodiebay.com) रखा गया था। इसमें दिल्ली और आस पास के करीब 1200 रेस्टोरेंट्स को शामिल किया गया था।

Education and Success story of Zomato owner Deepinder Goyal, Know old name of zomato
दीपिंदर गोयल - फोटो : Facebook

दो सालों तक यह स्टार्टअप फूडीबे के नाम से ही चलता रहा। फिर साल 2010-11 में इसका नाम बदलकर जोमेटो कर दिया गया। ताकि लोग इसे याद आसानी से रख सकें और खाने से मिलता जुलता हो। इस स्टार्टअप को लोगों से काफी अच्छा रेस्पॉन्स मिला। धीरे-धीरे शहर और रेस्टोरेंट्स इससे जुड़ते गए। आज 13 देशों के करीब 106 शहरों में 2.55 लाख से ज्यादा रेस्टोरेंट्स जोमेटो के साथ जुड़े हैं। टर्नओवर एक हजार करोड़ से ज्यादा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Education and Success story of Zomato owner Deepinder Goyal, Know old name of zomato
टिम कुक के साथ दीपिंदर की मुलाकात - फोटो : Facebook

दीपिंदर ने साल 2005 में आईआईटी दिल्ली से ग्रेजुएशन पूरा किया है। जबकि उनके दोस्त पंकज चड्ढा ने साल 2007 में आईआईटी दिल्ली से ही पढ़ाई पूरी की। पढ़ाई पूरी होने के बाद दीपिंदर को एक कंपनी में कंसल्टेंट की नौकरी मिल गई। वहां रोज लंच के दौरान वे अपने सहकर्मियों को कैफेटेरिया में मेन्यू देखने के लिए कतार में खड़े इंतजार करते देखते। यह देखकर उन्हें समय की बर्बादी का एहसास होता। 

विज्ञापन
Education and Success story of Zomato owner Deepinder Goyal, Know old name of zomato
जोमेटो - फोटो : Facebook

तब दीपिंदर को आइडिया आया कि क्यों न वो मेन्यू कार्ड को स्कैन कर किसी साइट पर अपलोड कर दें। जहां कोई भी बिना समय गंवाए आसानी से इसे देख सके। उन्होंने ऐसा ही किया। धीरे-धीरे उनकी साइट की लोगों के बीच डिमांड बढ़ने लगी। यह ट्रेंड देखकर दीपिंदर को ऑलाइन फूड डिलीवरी का आइडिया मिला। 

ये भी पढ़ें : एक आसान सवाल जिसमें उलझ गए हैं लाखों लोग, क्या आपको पता है इसका जवाब

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed