सीबीएसई 12वीं सप्लीमेंट्री: कॉपी के वेरिफिकेशन-री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन आखिरी मौका, देनी होगी 100 रुपये फीस
सीबीएसई 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 में शामिल छात्रों के लिए जरूरी खबर है। कॉपी के वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन करने का आज आखिरी मौका है। छात्रों को इसके लिए 100 रुपये फीस देनी होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीबीएसई क्लास 12 सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 में शामिल हुए छात्रों के लिए जरूरी खबर है। जिन छात्रों ने अपनी उत्तर पुस्तिका की स्कैन कॉपी हासिल करने के लिए आवेदन किया था, वे अब अपने अंकों के वेरिफिकेशन और कॉपी के री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
बोर्ड ने इसके लिए आवेदन विंडो खोल दी है। जिन छात्रों को स्कैन की गई कॉपी में किसी सवाल के दिए गए अंकों पर आपत्ति है या वे अपनी पूरी कॉपी की दोबारा जांच करवाना चाहते हैं, वे आज यानी 8 सितंबर 2026 तक सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
स्कैन कॉपी लेने के बाद ही कर सकते हैं आवेदन
सीबीएसई की गाइडलाइंस के मुताबिक, मार्क्स वेरिफिकेशन या री-इवैल्यूएशन के लिए केवल वही छात्र आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने तय समय के भीतर अपनी आंसर-शीट की स्कैन कॉपी प्राप्त की थी। स्कैन कॉपी लेने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 1 सितंबर 2026 थी, जो अब समाप्त हो चुकी है।
कब तक कर सकते हैं आवेदन?
जिन छात्रों ने स्कैन कॉपी प्राप्त कर ली है, वे 8 सितंबर 2026 की रात 11:59 बजे तक मार्क्स वेरिफिकेशन और क्वेश्चन री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। मार्क्स वेरिफिकेशन के लिए 100 रुपये प्रति आंसर-शीट, जबकि री-इवैल्यूएशन के लिए 100 रुपये प्रति प्रश्न फीस निर्धारित है।
2.75 लाख से अधिक छात्रों ने दी पूरक परीक्षा
| विवरण | संख्या |
|---|---|
| सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 के लिए रजिस्टर्ड कुल उम्मीदवार | 2,91,576 |
| सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 में शामिल हुए कुल उम्मीदवार | 2,75,287 |
| इम्प्रूवमेंट के लिए शामिल हुए उम्मीदवार | 1,11,056 |
| कम्पार्टमेंट कैटेगरी में शामिल हुए उम्मीदवार | 1,64,231 |
| कम्पार्टमेंट कैटेगरी में पास हुए उम्मीदवार | 53.08% |
कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या cbseresults.nic.in पर जाएं।
- इसके बाद अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करें।
- जानकारी भरने के बाद स्टूडेंट लॉगिन में जाएं।
- अब ‘Apply for Verification of Marks/Re-evaluation’ लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद जिस विषय के अंकों का वेरिफिकेशन या री-इवैल्यूएशन कराना है, उसे चुनें।
- अंत में नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या UPI के जरिए निर्धारित फीस जमा करें।
कमेंट
कमेंट X