फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली में छाया रहा कोहरा, न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री हुआ दर्ज, चार सप्ताह में सबसे ज्यादा

Thu, 07 Jan 2021 03:03 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 07 Jan 2021 03:03 PM IST
विज्ञापन
weather forecast live updates 07 january 2021 imd alert for light rains and hailstorm in delhi cold in north india weather prediction for week snow alert
उत्तर भारत कोहरे की चपेट में - फोटो : एएनआई

राजधानी दिल्ली के हिस्सों में गुरुवार को ‘मध्यम’ स्तर का कोहरा छाए रहने की वजह से दृश्यता घट कर 300 मीटर हो गई। वहीं न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले तकरीबन चार सप्ताह में सबसे ज्यादा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने बताया कि ‘मध्यम’ स्तर का कोहरा छाए रहने की वजह से पालम में दृश्यता घट कर 300 मीटर हो गई, जबकि सफदरजंग में यह 500 मीटर दर्ज की गई।

weather forecast live updates 07 january 2021 imd alert for light rains and hailstorm in delhi cold in north india weather prediction for week snow alert
सुबह सवेरे छाया घना कोहरा - फोटो : ANI

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार जब दृश्यता 0-50 मीटर के बीच हो तो उसे ‘बेहद घना कोहरा’ कहा जाता है। वहीं अगर दृश्यता 51-200 मीटर है तो ‘घना’, 201 से 500 मीटर के बीच है तो ‘मध्यम’ और 501 से 1,000 के मीटर पर ‘हल्का’ कोहरा कहा जाता है। सफदरजंग वेधशाला ने बताया कि न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

weather forecast live updates 07 january 2021 imd alert for light rains and hailstorm in delhi cold in north india weather prediction for week snow alert
- फोटो : ANI

बादल छाए रहने की वजह से पिछले कुछ दिनों में शहर के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आसमान में बादल छाए रहने से पृथ्वी से परावर्तित होने वाली अवरक्त किरणों में से कुछ वापस धरती की ओर लौट जाती हैं, जिससे धरती गर्म होती है। मजबूत पश्चिमी विक्षोभ की वजह से दिल्ली में बुधवार तक लगातार चार दिन बारिश हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
weather forecast live updates 07 january 2021 imd alert for light rains and hailstorm in delhi cold in north india weather prediction for week snow alert
- फोटो : पीटीआई

आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि ताजा पश्चिमी विक्षोभ की वजह से नौ जनवरी को शहर में ‘बहुत हल्की बारिश’ हो सकती है। उसके बाद आसमान में बादल छाए रहेंगे। इसके बाद मैदानी इलाके में बर्फीले पहाड़ों से उत्तरपश्चिमी हवाओं के आने से दिल्ली के न्यूनतम तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। बृहस्पतिवार को बस बूंदा-बांदी की संभावना है।

विज्ञापन
weather forecast live updates 07 january 2021 imd alert for light rains and hailstorm in delhi cold in north india weather prediction for week snow alert
- फोटो : ANI

आईएमडी ने बताया कि सफदरजंग वेधशाला में इस साल अब तक 56.6 मिमी बारिश दर्ज हो चुकी है, जो पिछले 21 साल में इस महीने का सबसे ज्यादा है। दिल्ली में हर साल जनवरी में औसतन 21.7 मिमी बारिश होती है। पिछले साल जनवरी में 48.1 मिमी बारिश हुई थी जबकि जनवरी 2019 में 54.1 मिमी और जनवरी 1999 में 59.7 मिमी बारिश हुई थी। आईएमडी के आंकड़ों के मुताबिक, 1995 में जनवरी महीने में यहां 69.8 मिमी बारिश दर्ज की गई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed