{"_id":"60efb4b48ebc3ebf53792520","slug":"twenty-pieces-of-dead-body-after-killing-elderly-woman-in-delhi-see-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: बुजुर्ग महिला की हत्या कर शव के किए 20 टुकड़े, फिर किया और घिनौना काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरें: बुजुर्ग महिला की हत्या कर शव के किए 20 टुकड़े, फिर किया और घिनौना काम
Thu, 15 Jul 2021 11:04 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 15 Jul 2021 11:04 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला।
देश की राजधानी दिल्ली में द्वारका जिले के मोहन गार्डन में उधार लिये गए रुपये वापस देने से बचने के लिए दंपती ने 72 साल की बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी। आरोपियों ने महिला के छोटे-छोटे करीब 20 से अधिक टुकड़े कर दिए। बाद में शव को तीन बैग में डालकर नजफगढ़ नाले में फेंक दिया था। हत्या की इस सनसनीखेज वारदात को सुलझाते हुए पुलिस ने दंपती को यूपी के बरेली से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान रानीखेत, उत्तराखंड निवासी कामिनी आर्य उर्फ तन्नू (31) और इसके पति अनिल आर्य (37) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर नाले से शव के अवेशष, वारदात में इस्तेमाल चाकू और बुजुर्ग महिला कविता ग्रोवर (72) का बैग, बुजुर्ग की आईडी, चेकबुक व अन्य कागजात बरामद किया है। पुलिस दंपती की तीन दिन की पुलिस रिमांड लेकर उनसे पूछताछ कर रही है। द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त संतोष कुमार मीना ने बताया कि तीन जुलाई को रामा पार्क, मोहन गार्डन निवासी मेघा ग्रोवर ने अपनी सास कविता ग्रोवर के गायब होने की शिकायत मोहन गार्डन थाने में की। लोकल पुलिस ने छानबीन के बाद अपहरण का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला।
एसएचओ राजेश मोर्य, इंस्पेक्टर अरुण कुमार व अन्यों की टीम ने टेक्निकल सर्विलांस व सीसीटीवी से पड़ताल की। जांच के दौरान पुलिस को एक जुलाई को एक दंपती बुजुर्ग महिला के घर के पास से तीन भारी बैग लेकर निकलता हुआ दिखा। पुलिस को दंपती पर शक हुआ।
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
बुजुर्ग महिला के घर से दो गली छोड़कर रहने वाले दंपती के घर पहुंचे वहां ताला लगा मिला। पुलिस का शक यकीन में बदल गया। जांच के दौरान पता चला कि दंपती एक टीएसआर से फरार हुए थे। टीम ने ऑटो वाले को ढूंढ निकाला। ऑटो चालक ने बताया कि दंपती उनके रेगुलर ग्राहक हैं। एक जुलाई को दंपती ने उसे अपने घर बुलाया। बैग से खून निकल रहा था तो दंपती ने बोला कि इसमें चिकन है। एक दोस्त के फार्म हाउस में पार्टी के लिए चिकन ले जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी महिला
- फोटो : अमर उजाला
दंपती को नजफगढ़ नाला रोड पर छोड़कर ऑटो वाला वापस आ गया। इस दौरान पुलिस की दूसरी टीम को पता चला कि दंपती उत्तराखंड के रानीखेत का रहने वाला है। एक टीम को वहां भेजा गया तो पता चला कि तीन जुलाई को दंपती कुछ देर के लिए यहां आया था। यहां से वह एक टैक्सी में निकले थे।
विज्ञापन
जानकारी देते पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
टैक्सी चालक का पता लगाकर उससे पूछताछ की गई तो उसने रामपुर बस स्टैंड दंपती को छोड़ने की बात की। बाद में टेक्निकल सर्विलांस की जांच करते हुए टीम बरेली पहुंच गई। वहां से 12 जुलाई को किराए के एक मकान से दंपती को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों ने हत्या की बात कुबूल कर ली। पुलिस दोनों को दिल्ली ले आई। इनके तीन छोटे बच्चे हैं जो उनके परिजनों के हवाले कर दिए गए।