फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Haryanavi Singer Murder: शुरुआत में दिल्ली पुलिस ने मामले को नहीं लिया गंभीरता से, परिजनों ने खुद ही निकाला सुराग

Wed, 25 May 2022 09:42 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Wed, 25 May 2022 09:42 PM IST
विज्ञापन
Haryanavi Singer Murder Initially, Delhi Police did not take the matter seriously the family members themselves took the clue
हरियाणवी सिंगर संगीता - फोटो : अमर उजाला- फाइल फोटो

हरियाणवी लोक गायिका का मोबाइल फोन 11 मई की रात से ही बंद हो गया था। परिजन उसे लगातार कॉल कर रहे थे। लेकिन उसका मोबाइल बंद था। अगले दिन सुबह करीब 10.00 बजे परिवार ने अनिल को कॉल किया तो उसने कुछ ही देर में गायिका से बात कराने की बात की। लेकिन 10.10 बजे जब उसे दोबारा कॉल किया गया तो अनिल का मोबाइल भी बंद हो गया।



काफी तलाश करने के बाद 13 मई को परिजन जाफरपुर कलां थाने पहुंचे और उन्होंने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। परिवार ने अनिल पर उसको अगवा करने का आरोप लगाया। इसके अगले दिन 14 मई को जाफरपुर कलां थाना पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर लिया। आरोप है कि बावजूद इसके पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। परिवार ने अपने स्तर पर तलाश शुरू की तो उनको पीड़िता के रोहतक जाने का सबूत मिल गया।

Haryanavi Singer Murder Initially, Delhi Police did not take the matter seriously the family members themselves took the clue
हरियाणवी सिंगर संगीता - फोटो : सोशल मीडिया

गायिका के भाई ने बताया कि उसकी बहन के सोशल मीडिया को उनकी एक कजिन ऑपरेट करती थी। पीड़िता की ईमेल आईडी एक अन्य डिवाइस में चल रही थी। कजिन ने उसके आधार पर जब उसकी लोकेशन का पता किया तो वह रोहतक में मिली। परिवार तलाश करता हुए रोहतक पहुंच गया। वहां से रोहतक में एंट्री करते हुए वैगनआर कार की फुटेज हाथ लगी।

Haryanavi Singer Murder Initially, Delhi Police did not take the matter seriously the family members themselves took the clue
Haryanvi singer murder case - फोटो : अमर उजाला/सोशल मीडिया

अपनी जांच के बाद परिवार को पता चला कि गायिका अनिल के साथ कार से रोहतक के कलानौर स्थित गुलाठी ढाबे पर पहुंची थी। परिजनों ने उसकी सीसीटीवी फुटेज प्राप्त करने का प्रयास किया तो ढाबा मालिक ने मना कर दिया। लेकिन बाद में स्थानीय पुलिस की मदद से फुटेज मिल गई। उसमें गायिका अनिल के साथ कार से आकर उतरते हुए और टेबल पर खाना खाते दिख रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Haryanavi Singer Murder Initially, Delhi Police did not take the matter seriously the family members themselves took the clue
Haryanvi singer murder case - फोटो : सोशल मीडिया

उस समय वह नशे की हालत में दिख रही थी। यह फुटेज दिल्ली पुलिस को उपलब्ध करवाई गई तो दिल्ली पुलिस भी एक्टिव हो गई। परिवार ने अनिल के अलावा अब रवि पर भी शक जताया। दिल्ली पुलिस ने दोनों की तलाश शुरू कर दी। इनके हरियाणा के घरों पर छापेमारी शुरू हुई।

विज्ञापन
Haryanavi Singer Murder Initially, Delhi Police did not take the matter seriously the family members themselves took the clue
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

इस दौरान पुलिस ने 21 मई को अनिल व रवि को हिरासत में लिया। दूसरी ओर उसी दिन गायिका का शव भी महम से बरामद हो गया। पुलिस ने औपचारिक रूप से 22 मई को दोनों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने गायिका की हत्या की बात कबूल कर ली। दोनों को दिल्ली लाया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed