फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुष्कर्म व जलाने का मामला: चिता से मिले सुराग से सामने आया पुजारी का घिनौना कृत्य, फोरेंसिक टीम के अधिकारी भी हैरान

Mon, 16 Aug 2021 10:39 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 16 Aug 2021 10:39 AM IST
विज्ञापन
girl murder case in Delhi Cantt Forensic team recovered mobile parts from pyre
दुष्कर्म व जलाने का मामला - फोटो : अमर उजाला
देश की राजधानी दिल्ली में कैंट के पुराने नांगली गांव में नौ वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म व हत्या मामले में एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुजारी ने अपने साथी के संग मिलकर दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या की थी। पूछताछ में आरोपी पुजारी ने बताया कि दुष्कर्म के बाद उन्हें ये डरा सताने लगा कि बच्ची सबको बता देगी। इसके बाद इस डर से बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी। बच्ची के माता-पिता ने आरोप लगाया है कि आरोपी राधेश्याम ने उन्हें बच्ची के शव के पास जाने नहीं दिया और न ही शव को देखने दिया था। आरोपियों ने उन्हें पुलिस का डर दिखाकर डरा-धमका दिया था। अपराध शाखा के अधिकारियों के अनुसार, पंडित राधेश्याम ने अपने एंड्रॉयड फोन को  चिता में फेंक दिया था, लेकिन मोबाइल के कुछ पार्ट्स चिता से अलग गिर गए। जिन्हें फोरेंसिक टीम ने बरामद कर लिया था। इससे पूरे मामले का पर्दाफाश हो गया। 
girl murder case in Delhi Cantt Forensic team recovered mobile parts from pyre
अंतिम संस्कार किया - फोटो : अमर उजाला
चिता से मोबाइल के पार्ट्स बरामद किए
अपराध शाखा के अधिकारियों के अनुसार, पंडित राधेश्याम ने मोबाइल को चिता में इस तरह फेंका था कि वह चिता के पास जमीन पर गिरा था। इससे मोबाइल के कुछ पार्ट्स चिता से कुछ दूर चले गए थे। इस कारण ये पार्ट्स जले नहीं थे। अपराध शाखा की फॉरेंसिक टीम ने चिता से ये पार्ट्स बरामद कर लिए हैं। फॉरेंसिक टीम ने चिता से मोबाइल पार्ट्स मिलने की रिपोर्ट दे दी है।

 
girl murder case in Delhi Cantt Forensic team recovered mobile parts from pyre
श्मशान घाट के बाहर तैनात पुलिस बल - फोटो : अमर उजाला
आरोपियों ने परिजनों को शव को देखने नहीं दिया
बच्ची के माता-पिता ने आरोप लगाया है कि आरोपी राधेश्याम ने उन्हें बच्ची के शव के पास जाने नहीं दिया और न ही शव को देखने दिया था। आरोपियों ने उन्हें पुलिस का डर दिखाकर डरा-धमका दिया था। परिजनों ने तो यह भी आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उन्हें रोने भी नहीं दिया था। उन्होंने परिजनों को ये भी कहा था कि घर जाकर वह किसी को बच्ची के बारे में कुछ न बताए। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
girl murder case in Delhi Cantt Forensic team recovered mobile parts from pyre
श्मशान घाट के बाहर तैनात पुलिस बल - फोटो : अमर उजाला
सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में नजर आ रही है बच्ची
पुलिस को श्मशान घाट के सामने एक झुग्गीनुमा मकान में सीसीटीवी कैमरों की फुटेज मिली है। इस फुटेज में बच्ची 5.15 बजे श्मशान घाट के अंदर जा रही है। उसके हाथ में पानी की बोतल आदि कुछ नहीं है। आरोपी करीब 6.30 बजे बच्ची की मां को बुलाने गए थे। करीब 10-15 मिनट बाद बच्ची का पिता श्मशान घाट आ गया था। 
विज्ञापन
girl murder case in Delhi Cantt Forensic team recovered mobile parts from pyre
श्मशान घाट पर सुरक्षाबल तैनात - फोटो : अमर उजाला
मोबाइल में अश्लील वीडियो रखता था पंडित
अपराध शाखा के पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पंडित राधेश्याम तीन मोबाइल फोन रखता था। जिसमें एक एंड्रॉयड फोन भी था। इस फोन में सिम नहीं था। पंडित उसे सिर्फ अश्लील वीडियो के लिए इस्तेमाल करता था। वारदात के बाद उसने इस फोन को तोड़कर जलती चिता में फेंक दिया था। आरोपी को डर था कि मोबाइल की वजह से वह पकड़ा जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed