फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुष्कर्म व जलाने का मामला: सिर्फ अश्लील वीडियो देखने के लिए स्मार्टफोन रखता था पुजारी, बचने के लिए चिता में फेंक दिया था मोबाइल

Sat, 14 Aug 2021 11:29 AM IST
शाहरुख खान पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 14 Aug 2021 11:29 AM IST
विज्ञापन
Case of murder of girl child in Delhi Cantt Priest character was not good used to keep obscene video in mobile accused mobile was burnt in pyre
दुष्कर्म व जलाने का मामला - फोटो : amar ujala
दिल्ली कैंट के पुराने नांगली गांव में नौ वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म व हत्या मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पंडित राधेश्याम व एक अन्य आरोपी ने बच्ची के साथ हैवानियत की थी। पकड़े जाने के डर से आरोपियों ने बच्ची को मौत के घाट उतार दिया था। अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पंडित राधेश्याम व एक अन्य आरोपी ने बच्ची के साथ श्मशान घाट में दुष्कर्म किया था। दुष्कर्म के दौरान इन्होंने बच्ची के मुंह को कड़ाई से दबाए रखा था। इससे बच्ची बेहोश जैसी हो गई थी। ये खुलासा आरोपियों ने दिल्ली पुलिस के अफसरों के सामने पूछताछ में किया है। दो अन्य आरोपियों ने मुख्य आरोपियों का साथ दिया था।  पुलिस के मुताबिक, राधेश्याम का चरित्र ठीक नहीं है और वह पहले भी छेड़छाड़ करता रहा है, लेकिन मामले श्मशान घाट ही रफा-दफा किए जाते रहे, ये मामले पुलिस तक नहीं गए थे।

 
Case of murder of girl child in Delhi Cantt Priest character was not good used to keep obscene video in mobile accused mobile was burnt in pyre
श्मशान घाट के बाहर तैनात पुलिस बल - फोटो : अमर उजाला
मोबाइल में अश्लील वीडियो रखता था पंडित
अपराध शाखा के पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पंडित राधेश्याम तीन मोबाइल फोन रखता था। जिसमें एक एनरॉयड्र फोन भी था। इस फोन में सिम नहीं था। उसे सिर्फ अश्लील वीडियो के लिए इस्तेमाल करता था। वारदात के बाद उसने इस फोन को तोड़कर जलती चिता में फेंक दिया था। आरोपी को डर था कि मोबाइल की वजह से वह पकड़ा जाएगा।
 
Case of murder of girl child in Delhi Cantt Priest character was not good used to keep obscene video in mobile accused mobile was burnt in pyre
अंतिम संस्कार किया - फोटो : अमर उजाला
चिता से मोबाइल के पाटर्स बरामद किए
अपराध शाखा के अधिकारियों के अनुसार, पंडित राधेश्याम ने मोबाइल को चिता में इस तरह फेंका था कि वह चिता के पास जमीन पर गिरा था। इससे मोबाइल के कुछ पार्ट्स चिता से कुछ दूर चले गए थे। इस कारण ये पार्ट्स जले नहीं थे। अपराध शाखा की फोरेंसिक टीम ने चिता से ये पार्ट्स बरामद कर लिए हैं। फोरेंसिक टीम ने चिता से मोबाइल पार्ट्स मिलने की रिपोर्ट दे दी है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Case of murder of girl child in Delhi Cantt Priest character was not good used to keep obscene video in mobile accused mobile was burnt in pyre
जांच करने पहुंचे अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
आरोपियों ने परिजनों को शव को देखने नहीं दिया था
बच्ची के माता-पिता ने आरोप लगाया है कि आरोपी राधेश्याम ने उन्हें बच्ची के शव के पास जाने नहीं दिया और न ही शव को देखने दिया था। आरोपियों ने उन्हें पुलिस का डर दिखाकर डरा-धमका दिया था। परिजनों ने तो भी आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उन्हें रोने भी नहीं दिया था। उन्होंने परिजनों को ये भी कहा था कि घर जाकर वह किसी को बच्ची के बारे में कुछ न बताए। 
 
विज्ञापन
Case of murder of girl child in Delhi Cantt Priest character was not good used to keep obscene video in mobile accused mobile was burnt in pyre
श्मशान घाट पर सुरक्षाबल तैनात - फोटो : अमर उजाला
सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में नजर आ रही है बच्ची
पुलिस को श्मशान घाट के सामने एक झुग्गीनुमा मकान में सीसीटीवी कैमरों की फुटेज मिली है। इस फुटेज में बच्ची 5.15 बजे श्मशान घाट के अंदर जा रही है। उसके हाथ में पानी की बोतल आदि कुछ नहीं है। आरोपी करीब 6.30 बजे बच्ची की मां को बुलाने गए थे। करीब 10-15 मिनट बाद बच्ची का पिता श्मशान घाट आ गया था। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed