फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्यार में मिली मौत: लेडी डॉन की बहन से इश्क पड़ा भारी, पता लगने पर प्रेमी का हुआ दर्दनाक अंजाम

Mon, 21 Mar 2022 06:02 AM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार Updated Mon, 21 Mar 2022 06:02 AM IST
सार

स्पेशल सेल डीसीपी जसमीत सिंह के अनुसार इंस्पेक्टर शिव कुमार को गोविंदपुरम, गाजियाबाद में निधि उर्फ भारती की गतिविधियों के बारे में पता लगा था। इसके बाद 19 मार्च को गुप्त सूचना मिली थी कि निधि गोविंदपुरम, गाजियाबाद स्थित एक कैफे में आएगी।

विज्ञापन
Found death in love Lady Don nidhi alias bharti sister fell in love on finding out lover painful end 
लेडी डॉन गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अपहरण व हत्या के मामले में भगोड़ा लेडी डॉन निधि उर्फ भारती (27) को गिरफ्तार किया है। वह चार वर्ष से फरार चल रही थी। जमानत मिलने के बाद से आरोपी कोर्ट में पेश नहीं हो रही थी। कोर्ट ने उसे वर्ष 2018 में भगोड़ा घोषित कर दिया था।

उस पर अपने साथियों के साथ अपनी बहन के प्रेमी का अपहरण कर उसे चलते ट्रक के सामने फेंकने का आरोप है। इस मामले को आरोपियों ने सड़क दुर्घटना दिखाने की कोशिश की थी, मगर पुलिस जांच में साजिश का पर्दाफाश हो गया था। आरोपी गैंगस्टर राहुल जाट की पत्नी है। राहुल जाट शातिर गैंगस्टर रोहित चौधरी व अंकित गुर्जर (मृतक) का साथी है।
Found death in love Lady Don nidhi alias bharti sister fell in love on finding out lover painful end 
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल - फोटो : PTI (File Photo)
स्पेशल सेल डीसीपी जसमीत सिंह के अनुसार इंस्पेक्टर शिव कुमार को गोविंदपुरम, गाजियाबाद में निधि उर्फ भारती की गतिविधियों के बारे में पता लगा था। इसके बाद 19 मार्च को गुप्त सूचना मिली थी कि निधि गोविंदपुरम, गाजियाबाद स्थित एक कैफे में आएगी।
Found death in love Lady Don nidhi alias bharti sister fell in love on finding out lover painful end 
arrest - फोटो : istock
एसीपी अत्तर सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर शिवकुमार व एसआई राजेश शर्मा की टीम ने कैफे में 19 मार्च की शाम को घेराबंदी कर गांव सरीफाबाद राजपुर, फारूख नगर लोनी गाजियाबाद निवासी निधि को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Found death in love Lady Don nidhi alias bharti sister fell in love on finding out lover painful end 
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
निधि व उसके पति गैंगस्टर राहुल जाट ने नौ साथियों के साथ जीटीबी एंक्लेव से एक अप्रैल, 2015 को सागर उर्फ चुन्नू को अपने घर बुलाकर अपहरण कर लिया था। इन लोगों ने उसे बांधकर बेरहमी से पीटा और बागपत ले जाकर मुख्य सड़क पर चलते ट्रक के सामने फेंक दिया था। ट्रक से कुचलने से सागर की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
Found death in love Lady Don nidhi alias bharti sister fell in love on finding out lover painful end 
arrest - फोटो : Social Media
हेरोइन तस्करी में महिला गिरफ्तार
उत्तम नगर थाना पुलिस ने हेरोइन की तस्करी करने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने महिला के कब्जे से 20 लाख रुपये कीमत की हेरोइन जब्त की है। पुलिस महिला आरोपी से पूछताछ कर हेरोइन सप्लायर की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। जिला पुलिस उपायुक्त शंकर चौधरी ने बताया कि गिरफ्तार महिला की पहचान जेजे कालोनी उत्तम नगर निवासी सुरेखा (49) के रूप में हुई है। जिला पुलिस मादक द्रव्य की तस्करी में लिप्त आरोपियों की पहचान कर उनकी धरपकड़ करती है। इसके लिए पुलिस टीम लगातार इलाके में गश्त करती है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed