फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

घिनौनी हरकत: सुनवाई के लिए आया था आरोपी, 10 रुपये और कॉपी-किताब का झांसा देकर मासूम को बनाया शिकार

Mon, 25 Oct 2021 11:13 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 25 Oct 2021 11:13 AM IST
विज्ञापन
Delhi Rape Case News accused had to go to Tis Hazari court, he reached Ranjit Nagar
Delhi Rape case - फोटो : अमर उजाला
रणजीत नगर इलाके में छह साल की बच्ची से दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार सूरज राजस्थान के सरदार शहर में फेरी पर बर्तन बेचता है। 22 अक्तूबर को उसकी तीस हजारी अदालत में ख्याला थाने में दर्ज दुष्कर्म के प्रयास के मामले की सुनवाई थी। सुनवाई में शामिल होने के लिए वह राजस्थान से दिल्ली आ गया। वह 22 अक्तूबर को सुनवाई के लिए अपने रघुवीर नगर स्थित घर से तीस हजारी अदालत जाने के लिए निकला, लेकिन वह अदालत जाने के बजाए शादीपुर मेट्रो स्टेशन के पास बस से उतर गया। आरोपी ने पूछताछ के दौरान खुलासा किया कि पता नहीं उसके दिमाग में क्या चल रहा था। वह शादीपुर मेट्रो स्टेशन से रंजीत नगर की ओर चला गया। गुरुद्वारा के पास उसे अकेली बच्ची दिखाई दी। उसने बच्ची से बात करने की कोशिश की। बच्ची उससे बात करने लगी। उसने बच्ची को दस रुपये दिए और कॉपी-किताब देने की बात कहकर अपने साथ चलने के लिए बहलाया -फुसलाया।
Delhi Rape Case News accused had to go to Tis Hazari court, he reached Ranjit Nagar
आरोपी - फोटो : अमर उजाला
बच्ची उसके साथ जाने के लिए राजी हो गई। उसके बाद वह बच्ची को लेकर सुरक्षित ठिकाने खोजने लगा। वह एक गली से दूसरी गली में बच्ची से बातचीत करते हुए उसे लेकर घूमता रहा। इस दौरान उसे एक गली में फैक्टरी मिली। जिसमें कोई नहीं था। वह बच्ची को लेकर उस फैक्टरी की पहली मंजिल पर गया और उसके साथ दुष्कर्म कर फरार हो गया। 

 
Delhi Rape Case News accused had to go to Tis Hazari court, he reached Ranjit Nagar
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
आरोपी ने बताया कि वह वहां से घर पहुंचा और फिर राजस्थान के लिए बस का टिकट बुक किया। लेकिन उसे 22 अक्तूबर का टिकट नहीं मिला। इसलिए उसने 23 अक्तूबर का टिकट लिया और 23 तारीख को पीरागढ़ी से बस पकड़कर राजस्थान के सरदार शहर के लिए रवाना हो गया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Rape Case News accused had to go to Tis Hazari court, he reached Ranjit Nagar
rape in delhi - फोटो : अमर उजाला
पूछताछ के बाद पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ख्याला में बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास के मामले में गिरफ्तारी के दो माह बाद ही उसे जमानत मिल गई थी। उसके बाद वह राजस्थान चला गया था। 
विज्ञापन
Delhi Rape Case News accused had to go to Tis Hazari court, he reached Ranjit Nagar
rape in delhi - फोटो : अमर उजाला
इंद्रपुरी में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म में भी शामिल हो सकता है आरोपी
चार दिन पहले इंद्रपुरी इलाके में भी पांच साल की बच्ची को बहला फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिस तरह से पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया है उससे आशंका है कि आरोपी ने ही बच्ची के साथ दुष्कर्म किया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed