फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस्राइली दूतावास बम धमाकाः पुलिस के रडार पर 100 ईरानी, जांच जाएगी एनआईए के पास

Mon, 01 Feb 2021 04:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 01 Feb 2021 04:09 AM IST
विज्ञापन
Delhi news: 100 Iranians on police radar in city blast case
दिल्ली में धमाका - फोटो : self

इस्राइली दूतावास के पास शुक्रवार को हुए बम धमाके में पुलिस की स्पेशल सेल के रडार पर करीब 100 ईरानी हैं। ये पिछले तीन महीने में भारत आए हैं। इनमें से ज्यादातर अभी दिल्ली में ही रुके हैं। दिल्ली पुलिस की एफआरआरओ यूनिट के डाटा से यह बात सामने आई है। पुलिस इन लोगों के मोबाइल की लोकेशन का अध्ययन कर रही है। इनके मोबाइल पर जम्मू-कश्मीर की तरफ से आए कॉल पर खास ध्यान है।

Delhi news: 100 Iranians on police radar in city blast case
israel embassy blast - फोटो : रॉयटर
सेल के एक अधिकारी ने बताया कि एफआरआरओ के मुताबिक, तीन महीने में भारत आए करीब 100 ईरानियों में महिलाएं व बच्चे भी शामिल हैं। दूसरी तरफ, मौके से मिली सीसीटीवी फुटेज से कोई खास सुराग हाथ नहीं लगा है। ब्राजील एंबेसी के सीसीटीवी कैमरों से भी कुछ नहीं मिला। एंबेसी के कैमरों के सामने पेड़ की टहनियां हैं। स्पेशल सेल के अधिकारी का कहना है कि रविवार शाम तक पुलिस को ऐसा कोई सुराग हाथ नहीं लगा है, जिससे तफ्तीश आगे बढ़ सके।

 
Delhi news: 100 Iranians on police radar in city blast case
जांच जाएगी एनआईए के पास - फोटो : PTI
इधर, पुलिस लैटर व मौके से उठाए गए विस्फोटक के सैंपल को सोमवार को जांच के लिए भेजेगी। सेल के वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि गृह मंत्रालय जल्द ही धमाके की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को सौंप देगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi news: 100 Iranians on police radar in city blast case
israel embassy blast - फोटो : रॉयटर
शुक्रवार को हुए बम धमाके से पैदा हुआ तनाव ऐसा असर दिखा रहा है कि रविवार को दूतावास के पास धुआं उठने से अफरा-तफरी फैल गई। धुआं उठता देख सुरक्षाकर्मी उधर की ओर लपके। बाद में पता चला कि इस्राइली दूतावास के पास ब्राजील एंबेसी है। इसके सुरक्षा गार्ड ने रविवार दोपहर करीब 12:07 बजे बंदरों को भगाने वाली बंदूक चला दी थी।

 
विज्ञापन
Delhi news: 100 Iranians on police radar in city blast case
इजरायल दूतावास विस्फोट - फोटो : twitter@ani_digital
इससे गोली चलने जैसी आवाज आई और चारों तरफ धुआं-धुआं हो गया। इससे वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों को शुरू में लगा कि फिर से कम तीव्रता वाला बम धमाका हो गया है। ब्राजील एंबेसी के सुरक्षा गार्ड के बंदर भगाने वाली बंदूक चलाने का पता चलने पर पुलिसकर्मियों ने उसे काफी खरी-खोटी सुनाई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed