फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली: बाजारों में भीड़, मेट्रो में खड़े होकर किया सफर, सड़कों पर रहा जाम, देखें अनलॉक-2 की तस्वीरें

Tue, 08 Jun 2021 12:13 AM IST
सुशील कुमार कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Tue, 08 Jun 2021 12:13 AM IST
सार

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए तमाम जरूरी एहतियातों के साथ सोमवार से दिल्ली मेट्रो एक बार फिर पटरी पर लौटी। दिल्ली की लाइफलाइन के शुरू होने से यात्रियों ने भी राहत की सांस ली। 50 फीसदी क्षमता के साथ सुबह से ही मेट्रो दौड़ने लगी, मगर पहले ही दिन मेट्रो में कुछ यात्री खड़े होकर सफर करते दिखे।

विज्ञापन
crowd in markets no social distancing in metro road jam see the pictures of the first day of Unlock-2
दिल्ली मेट्रो। - फोटो : अमर उजाला

राजधानी दिल्ली में अनलॉक-2 आज यानी सोमवार से शुरू हो गया। बाजार खुलने से लोग खरीदारी के लिए पहुंचे। साथ ही दिल्ली की लाइफ लाइन मेट्रो सेवा भी आज से बहाल हो गई। करीब 50 दिनों तक लॉकडाउन के कारण बंद रहे बाजार सम-विषम आधार पर खुल गए है। पूरे बाजार में तो रौनक अभी नहीं लौटी है, क्योंकि अनलॉक-2 में सम-विषम आधार पर बाजार की 50 प्रतिशत दुकानों को ही खोलने की इजाजत थी। 



कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए तमाम जरूरी एहतियातों के साथ सोमवार से दिल्ली मेट्रो एक बार फिर पटरी पर लौटी। दिल्ली की लाइफलाइन के शुरू होने से यात्रियों ने भी राहत की सांस ली। 50 फीसदी क्षमता के साथ सुबह से ही मेट्रो दौड़ने लगी, मगर पहले ही दिन मेट्रो में कुछ यात्री खड़े होकर सफर करते दिखे। मेट्रो में सफर से पहले थर्मल स्क्रीनिंग, सैनिटाइजेशन के बाद मास्क पहनने वाले यात्रियों को ही स्टेशन में प्रवेश का मौका मिला।

दिल्ली की सड़कों पर ट्रैफिक जाम की भी स्थिति देखने को मिली। शंकर रोड पर शाम के वक्त ऑफिस से छूटने वालों की गाड़ियों की लंबी कतार दिखाई दी। वहीं, दिल्ली का दिल कही जाने वाली मार्केट में अनलॉक के पहले दिन सन्नाटा पसरा रहा। यहां के सभी बड़े शोरूम खुले हुए नजर आए, लेकिन इनमें कोई ग्राहक नहीं सिर्फ कर्मचारी ही थे।

जानें बाजार, मॉल, सड़कों का हाल 

crowd in markets no social distancing in metro road jam see the pictures of the first day of Unlock-2
दिल्ली मेट्रो। - फोटो : अमर उजाला
द्वारका सेक्टर-10 से आईएसबीटी, कश्मीरी गेट के सफर के दौरान यात्रियों की संख्या में धीरे धीरे बढ़ोतरी होने लगी। शुरुआती स्टेशनों में एक कोच में चार-पांच यात्री दिखे जबकि राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर यह संख्या बढ़ने से तकरीबन सीटों पर यात्री मौजूद दिखे। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन(डीएमआरसी)ने पहले ही खड़े होकर यात्रियों को सफर करने की इजाजत नहीं दी है। माना जा रहा है कि जल्द ही इन यात्रियों पर शिकंजा कसेगा।
crowd in markets no social distancing in metro road jam see the pictures of the first day of Unlock-2
दिल्ली बाजार में भीड़। - फोटो : अमर उजाला
नेहरू विहार, मुखर्जी नगर, विजय नगर, रूप नगर समेत अन्य रिहायशी इलाकों के दुकानदार दोपहर बाद तक ग्राहकों के इंतजार में ही रहे। हालांकि देर शाम ढलते ही खाने-पीने के छोटे ढाबे व स्टॉल में भीड़ बढ़ी और बाजार गुलजार हुए। जनपथ मिनी मार्केट की ज्यादातर दुकानें बंद रही। व्यापारी मनोज कुमार मनोज ने कहा कि देर शाम तक रौनक नहीं रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
crowd in markets no social distancing in metro road jam see the pictures of the first day of Unlock-2
दिल्ली बाजार। - फोटो : अमर उजाला
बाजार खुलते ही महिलाएं कपड़े खरीदने दुकान पहुंची। करीब 50 दिन बाद खरीदारी करने बाजार पहुंची। सम-विषम आधार पर कुछ दुकानें खुली तो जिन दुकानों पर नंबर नहीं थे वहां हरा और लाल रंग से पेंट किया गया था। इस पेंट के आधार पर ही दुकानें खोली गई। तंग गलियों की सफाई में ही वक्त गुजरा और अपने-अपने ग्राहकों से फोन पर बातचीत करते रहे।  
विज्ञापन
crowd in markets no social distancing in metro road jam see the pictures of the first day of Unlock-2
सरोजनी नगर मार्केट। - फोटो : अमर उजाला
सरोजनी नगर (एसएन) मार्केट खुलने से बाजार में रौनक रही। हालांकि, इस दौरान कहीं-कहीं सोशल डिस्टेंसिंग का खास ध्यान नहीं रखा गया। लोगों ने जमकर खरीदारी की। वहीं, अधिकांश बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा, क्योंकि व्यापारी दुकानों की सफाई के कार्यों में अधिक व्यस्त रहे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed