{"_id":"6a4cc53894522452660f3e14","slug":"akriti-death-case-digital-search-records-add-new-twist-to-bride-death-probe-2026-07-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Akriti Case: कितनी ऊंची इमारत से गिरकर मौत हो सकती है? आकृति ने किया था गूगल पर सर्च; हिस्ट्री से बड़ा खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Akriti Case: कितनी ऊंची इमारत से गिरकर मौत हो सकती है? आकृति ने किया था गूगल पर सर्च; हिस्ट्री से बड़ा खुलासा
Tue, 07 Jul 2026 03:05 PM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Sharukh Khan
Updated Tue, 07 Jul 2026 03:05 PM IST
सार
दिल्ली में आकृति की मौत के मामले में नया खुलासा हुआ है। आकृति ने मौत से पहले गूगल पर मौत को लेकर सर्च किया था। फोन में गूगल हिस्ट्री चेक करने पर यह जानकारी सामने आई है। यह भी जानकारी सामने आई है कि आकृति का पति उस पर शक करने लगा था। उसकी नौकरी भी छुड़वा दी थी।
विज्ञापन
Akriti Death Case
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
दिल्ली के लोधी कॉलोनी में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां 28 वर्षीय नवविवाहिता आकृति की शादी के महज 72 दिनों बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद मृतका के परिवार ने उसके पति और ससुराल वालों पर दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित करने और हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में मृतका के पति अरस्तु सिक्का को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है। वहीं, जांच में यह भी सामने आया है कि आकृति ने मौत से पहले गूगल किया था कि कितनी मंजिल से गिरने पर मौत हो सकती है?
दुल्हन बनी आकृति (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
नौकरी छोड़ने का दबाव और शक
शादी के बाद, अरस्तु ने आकृति पर नौकरी छोड़ने का दबाव बनाना शुरू कर दिया था। सूत्रों के अनुसार, अरस्तु को आकृति पर शक था और वह अक्सर उसके साथ मारपीट भी करता था। वह उसे ताने भी देता था कि उसके परिवार ने शादी में कुछ खास नहीं दिया। हालांकि, बाद में आकृति के ससुर ने उसे नौकरी करने की अनुमति दे दी थी।

पति के साथ शादी की तस्वीर (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
गूगल सर्च
आकृति की मौत की परिस्थितियां बेहद संदिग्ध हैं। वह एनडीएमसी फ्लैट की तीसरी मंजिल से नीचे गिर गई थी। यह भी जानकारी सामने आई है कि मौत से कुछ समय पहले आकृति ने गूगल पर "कितनी मंजिल से गिरने पर मौत हो सकती है" और "कितनी ऊंची इमारत से कूदकर मौत हो सकती है" जैसे विषयों पर खोज की थी। यह भी पता चला है कि आकृति पहली बार मेट्रो में बैठी थी और उसे पति ने साकेत मेट्रो स्टेशन पर उतरने को कहा था, लेकिन वह लोधी कॉलोनी पहुंच गई थी।

इसी इमारत से गिरकर संदिग्ध हालत में हुई थी आकृति की मौत (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
मां के गंभीर आरोप
जिस दिन आकृति की मौत हुई, उसी दिन उसने अपने ऑफिस में शादी की पार्टी भी दी थी। उसने इसी महीने की एक तारीख से दोबारा ऑफिस जाना शुरू किया था। आकृति की मां अनु साय सुतार ने अपनी बेटी के साथ हो रहे दुर्व्यवहार के बारे में विस्तार से बताया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही उनकी बेटी को दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। पति उसे बेल्ट से पीटता था। 29 जून को ही आकृति ने अपनी मां से कहा था कि उसका पति उसे मार देगा। मां ने यह भी बताया कि आकृति पर घर के सारे काम डालने और नौकरी छोड़ने के लिए मजबूर किया जा रहा था। साथ ही, उस पर बच्चा पैदा करने का भी दबाव बनाया जा रहा था।

आकृति और अरस्तु
- फोटो : अमर उजाला
यह था पूरा मामला
दिल्ली के लोधी कॉलोनी इलाके में शनिवार को नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के एक आवासीय परिसर की तीसरी मंजिल से संदिग्ध हालत में गिरने के बाद 28 साल की एक नवविवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने सोमवार को उसके पति अरस्तु सिक्का को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में मृतका के परिजनों ने उसके पति और ससुराल वालों पर दहेज के लिए उत्पीड़न करने और हत्या का आरोप लगाया है।