Delhi: नाबालिग भाई के सामने युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उतारा मौत के घाट, आरोपियों की तलाश में पुलिस
हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपी अमन और बाबू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में बदमाशों ने एक युवक को उसके घर के सामने ही चाकू से गोद दिया। 13 वर्षीय किशोर ने अपने भाई को बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसे दौड़ा लिया। वारदात के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को एलबीएस अस्पताल पहुंचाया।
बाद में गंभीर होने पर पीड़ित तुषार (20) को सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान देर रात उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। जिला के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अचिन गर्ग ने बताया कि तुषार के खिलाफ पहले से पांच आपराधिक मामले दर्ज थे।
हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपी अमन और बाबू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से पड़ताल की जा रही है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस के मुताबिक तुषार अपने परिवार के साथ त्रिलोकपुरी 15-ब्लॉक में रहता था। इसके परिवार में पिता जितेंद्र कुमार, मां शिवानी नेगी, तीन भाई रोहित, अभिषेक और समीर व दादी शांति देवी है। जितेंद्र और शिवानी के बीच विवाद है। शिवानी अपने मायके 11 ब्लॉक में रहती है। शुक्रवार रात को तुषार अपने घर पर मौजूद था।
इस बीच 12 बजे उसके घर पर बाबू, अमन व अन्य पहुंचे। इन लोगों ने आवाज लगाकर तुषार को बुलाया। तुषार के बाहर आते ही आरोपी उससे झगड़ा करने लगे। इस बीच आरोपियों ने चाकू निकालकर तुषार पर हमला कर दिया। शोर सुनबर तुषार का नाबालिग भाई वहां पहुंचा। उसने भाई को बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसे भी दौड़ा दिया।
चार माह पूर्व किया था अगवा करने का प्रयास
तुषार की मां शिवानी ने रोते हुए बताया कि चार माह पूर्व भी आरोपियों ने उनके बेटे तुषार को अगवा करने का प्रयास किया था। शोर-शराबा करने पर आरोपियों ने उसे छोड़ दिया था। उस समय मामले की शिकायत पुलिस से की गई थी। शिवानी ने पुलिस व अस्पताल पर लारवाही का आरोप लगाया है।
तीन दिन पहले ही तुषार को मिली थी कोर्ट से जमानत
तुषार के खिलाफ पहले से पांच आपराधिक मामले दर्ज थे। चोरी के एक मामले में उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी हो गए थे। वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने उसे पकड़कर कोर्ट में पेश किया था। परिजनों ने अदालत में जमानत की अर्जी दी, जिस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने उसे जमानत दे दी थी।