फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

योग दिवस: नोएडा स्टेडियम के फुटबॉल मैदान में रेल मंत्री पीयूष गोयल 3000 लोगों के साथ करेंगे योग

Wed, 20 Jun 2018 10:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 20 Jun 2018 10:30 AM IST
विज्ञापन
Yoga Day: 3000 people present at football field including rail minister Piyush Goyal
yoga

योग दिवस पर नोएडा एन्ट्रेप्रिनियोर्स एसोसिएशन (एनईए) बड़ा कार्यक्रम आयोजित करेगा। 21 जून को सुबह 6 बजे से भारत विकास परिषद, फोनरवा, आरडब्ल्यूए और नोएडा विकास प्राधिकरण सेक्टर-21ए स्थित स्टेडियम के फुटबॉल मैदान में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाएंगे। एनईए ने मंगलवार को सेक्टर-6 स्थित एनईए सभागार में प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी। एसोसिएशन के अध्यक्ष विपिन मल्हन ने बताया कि योग गुरु आचार्य राजेश कुमार के मार्गदर्शन में करीब 3000 लोग योग करेंगे।

Yoga Day: 3000 people present at football field including rail minister Piyush Goyal
yoga

इस अवसर पर मुख्य अतिथि रेल मंत्री पीयूष गोयल और विधायक पंकज सिंह मौजूद होंगे। योग कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले लोगों को प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा। प्रेसवार्ता में एनईए महासचिव वीके सेठ, उपाध्यक्ष व प्रवक्ता सुधीर श्रीवास्तव, किशोर कुमार, कोषाध्यक्ष शरद चंद्र जैन, सह सचिव पियूष मंगला, सह कोषाध्यक्ष नीरू शर्मा, सांसद प्रतिनिधि संजय बाली, नोएडा इंप्लाइज एसोसिएशन के अध्यक्ष कुशल पाल, फोरनवा अध्यक्ष एनपी सिंह, भारत विकास परिषद के अध्यक्ष अतुल कांत वर्मा और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Yoga Day: 3000 people present at football field including rail minister Piyush Goyal
yoga

डंपिंग ग्राउंड पर योग कर जताएंगे विरोध
योग दिवस पर शहर के विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम होंगे। इसमें विभिन्न सामाजिक संगठन, शैक्षणिक संस्थान और स्वास्थ्य से जुड़ी संस्थाएं शामिल हैं। सेक्टर-125 एमिटी विश्वविद्यालय में योग सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। यहां योग के लिए कार्यशाला में दिल्ली-एनसीआर के कई शैक्षणिक एवं सामाजिक संगठन से जुड़े लोग शामिल होंगे। इसके अलावा विशेष सत्र भी होंगे। इसके साथ ही सेक्टर-91 स्थित पंचशील बालक इंटर कॉलेज में भी योग दिवस पर विशेष कार्यक्रम होंगे। पंचशील के प्रधानाचार्य डॉ. नीरज टंडन ने बताया कि सुबह 7 बजे से कार्यक्रम शुरू होगा। जहां कॉलेज का स्टाफ योग की बारीकियां सीखेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Yoga Day: 3000 people present at football field including rail minister Piyush Goyal
yoga

वहीं भारतीय किसान यूनियन नोएडा में बन रहे डंपिंग ग्राउंड पर विरोध स्वरूप योग करेगा। यूनियन के अध्यक्ष राजेंद्र यादव ने बताया कि करीब 300 लोग योग दिवस पर मौजूद होंगे। इसके साथ ही विभिन्न सेक्टरों में आरडब्ल्यूए कार्यक्रम का आयोजन करेगा। सेक्टर-56 आरडब्ल्यूए अध्यक्ष संजीव मावी ने बताया कि कार्यक्रम में उसने सेक्टर में सभी लोग शामिल होंगे। जहां विभिन्न योग क्रियाओं के माध्यम से स्वस्थ रहने की सीख दी जाएगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed