फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साल 2015 में यूं लगी विशेष सत्र की कतार, दिखे जोरदार हंगामे

Tue, 29 Dec 2015 06:58 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 29 Dec 2015 06:58 PM IST
विज्ञापन

साल 2015 में यूं लगी विशेष सत्र की कतार, दिखे जोरदार हंगामे

Year Ender 2015 :  special session in 2015 , appeared vigorous uproar

किसी भी राज्य की सरकार और उसकी कार्यप्रणाली विधानसभा पर निर्भर करती है। यहीं जनता के अधिकारों, कर्त्तव्यों और जिम्मेदारियों के लिए नियमों और कानूनों का ककहरा भी तैयार होता है। जाहिर है जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए विधानसभा के पास कुछ विशेषाधिकार, शक्तियां और सीमाएं भी हैं। लेकिन अगर ये शक्तियां, सीमाएं और विशेषाधिकार भी कम पड़ जाए तो हालात बेकाबू हो जाते हैं।

साल 2015 में यूं लगी विशेष सत्र की कतार, दिखे जोरदार हंगामे

Year Ender 2015 :  special session in 2015 , appeared vigorous uproar

ऐसे ही कई किस्से साल 2015 में दिल्ली विधानसभा में भी देखने को मिले। विधानसभा में आम सत्र के अलावा लगातार विशेष सत्र भी होते रहे और जबरदस्त बहस भी देखने को मिली। इन सबके बीच हंगामें भी खूब हुए, बात चाहे फिर भाजपा विधायकों को मार्शलों के द्वारा बाहर निकालने की हो या महिला सदस्यों द्वारा विधानसभा स्पीकर पर दबाव बनाने के तरीके की ही क्यों न हो, तो आइए डालते हैं एक नजर साल 2015 में दिल्ली विधानसभा की उन गर्मा-गर्म बहस और विशेष सत्र की जिनसे जमकर हंगामा बरपा।

साल 2015 में यूं लगी विशेष सत्र की कतार, दिखे जोरदार हंगामे

Year Ender 2015 :  special session in 2015 , appeared vigorous uproar

केजरीवाल और नजीब की जंग में बुलाया विशेष सत्र-
दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग के साथ अपनी तकरार को तेज करते हुए दिल्ली सरकार ने केंद्र की अधिसूचना पर 27 और 28 मई को दिल्ली विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र बुलाया। इस अधिसूचना के तहत केंद्र ने नौकरशाहों की नियुक्ति में उपराज्यपाल को पूर्ण शक्ति प्रदान की और स्पष्ट किया कि पुलिस एवं जन व्यवस्था जैसे विषयों पर उन्हें मुख्यमंत्री से बात करने की कोई जरूरत नहीं है। दिल्ली सरकार के एंटी करप्शन ब्यूरो को भी केंद्र सरकार के अधिकारियों एवं राजनीतिक पदाधिकारियों के खिलाफ कोई मामला दर्ज करने से रोक दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

साल 2015 में यूं लगी विशेष सत्र की कतार, दिखे जोरदार हंगामे

Year Ender 2015 :  special session in 2015 , appeared vigorous uproar

अधिसूचना जारी होने के बाद केजरीवाल ने केंद्र पर करारा हमला बोला और विधानसभा में अधिसूचना के खिलाफ प्रस्ताव पेश किया। केजरीवाल ने केंद्र पर पिछले दरवाजे से दिल्ली को चलाने तथा भ्रष्ट लोगों की रक्षा के लिए उपराज्यपाल के पक्ष में खड़ा होकर शहर के लोगों की पीठ में छूरा घोंपने का आरोप लगाया था। विशेष सत्र में विधायक सोमनाथ भारती की तरफ से केंद्र की जारी अधिसूचना को गैरकानूनी और असंवैधानिक करार देने, सांसदों को पत्र लिखे जाने का प्राइवेट मेंबर प्रस्ताव पास कराया। भाजपा विधायकों ने विशेष सत्र में सांकेतिक वॉकआउट किया।

विज्ञापन

साल 2015 में यूं लगी विशेष सत्र की कतार, दिखे जोरदार हंगामे

Year Ender 2015 :  special session in 2015 , appeared vigorous uproar

विजेंद्र गुप्ता की ओर से नियम 114 में निंदा प्रस्ताव के प्रावधान नहीं होने का जिक्र करके स्वीकार नहीं किया गया। प्रस्ताव पास किए जाने के पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के अलावा मंत्री गोपाल राय ने केंद्र व उपराज्यपाल पर खूब हमले किए। इसके अलावा प्रस्ताव पर भाजपा के तीन विधायक समेत करीब दो दर्जन विधायकों ने अपनी बात रखी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed