कब्रिस्तान की जमीन पर कब्जे को लेकर भीड़े दो समुदाय, फायरिंग
ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा कस्बे में कब्रिस्तान और दुकान की जमीन को लेकर चल रहा विवाद मंगलवार दोपहर बाद अचानक इतना उग्र हो गया कि दो समुदाय आमने सामने आ गए। गुस्साई भीड़ ने कई वाहनों में आग लगा दी।
(सभी फोटो : अमर उजाला ब्यूरो/ग्रेटर नोएडा)
कब्रिस्तान की जमीन पर कब्जे को लेकर भीड़े दो समुदाय, फायरिंग
रबूपुरा के पूर्व चेयरमैन नेत्रपाल की दुकान कब्रिस्तान से लगी हुई थी जिस पर लंबे समय से दोनों पक्षों में कानूनी लड़ाई चल रही थी। आखिरकार कोर्ट ने नेत्रपाल के पक्ष में फैसला सुनाया।
कब्रिस्तान की जमीन पर कब्जे को लेकर भीड़े दो समुदाय, फायरिंग
फैसले के बाद नेत्रपाल ने दुकान पर निर्माण कार्य शुरु करा दिया जिसका दूसरे समुदाय के लोगों ने विरोध किया जिससे विवाद बढ़ गया।
कब्रिस्तान की जमीन पर कब्जे को लेकर भीड़े दो समुदाय, फायरिंग
देखते ही देखते दोनों समुदाय के लोगों के बीच पत्थरबाजी शुरु हो गई। गुस्साई भीड़ ने कुछ वाहनों को भी आग लगा दी। पत्थरबाजी में गलगभग दर्जनभर लोग घायल हो गए।
कब्रिस्तान की जमीन पर कब्जे को लेकर भीड़े दो समुदाय, फायरिंग
घटना की सूचना मिलते ही भारी मात्रा में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। मामले को शांत कराने के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग भी करनी पड़ी।