दिल्ली के इंडिया गेट व विज्ञान भवन में शुक्रवार से शुरू हुए वर्ल्ड फूड इंडिया-2017 के चलते नई दिल्ली की रफ्तार दिन भर थमी रही। वीआईवी मूवमेंट व विदेशी मेहमानों के चलते कई मार्ग बंद करने पड़े। इस कारण नई दिल्ली में कई मार्र्गों पर दिनभर जबरदस्त जाम रहा।
2 of 6
world food india
- फोटो : अमर उजाला
वाहनों की लंबी लाइनें लग गई थीं। नई दिल्ली के मार्गों पर लग जाम से आसपास के मार्गों पर भी जाम बढ़ता चला रहा। दूसरी तरफ नगर कीर्तन के चलते उत्तरी दिल्ली में देर रात तक जबरदस्त जाम लगा रहा। देर रात तक लोग जाम में फंसे रहे।
3 of 6
world food india
- फोटो : अमर उजाला
इंडिया गेट पर शुरू हुए फूड इंडिया 2017 में कई वीआईपी व विदेशी मेहमान पहुंचे थे। करीब तीन से चार हजार डेलीगेशन इस फेस्टबेल में पहुंचे थे। इस कारण पुलिस को जाकिर हुसैन मार्ग, एसबी मार्ग, मानसिंह रोड, मौलाना आजाद रोड और अकबर रोड बंद करने पड़े थे।
4 of 6
world food india
- फोटो : अमर उजाला
हालांकि इन मार्गों से बीच-बीच में ट्रैफिक को गुजरने दिया जा रहा था। बीच-बीच में मार्ग बंद भी कर दिए जाते थे। इस कारण जाम लंबा होता जा चला गया।
5 of 6
world food india
- फोटो : अमर उजाला
इंडिया गेट के आसपास केजी मार्ग, अशोक रोड, अकबर रोड, शाहजहां रोड, जाकिर हुसैन मार्ग, एसबी मार्ग, खान मार्केट, मोतीलाल नेहरू मार्ग, मानसिंह रोड आदि मार्गों पर जबरदस्त जाम लगा। इन मार्गों से जाम आईटीओ, विकास मार्ग, लक्ष्मी नगर, मथुरा रोड, भैरो मार्ग, निजामुद्दीन, लोधी रोड आदि जगहों पर भी जाम लग गया था। ये मार्ग शुक्रवार शाम तक जाम रहे। लोगों ने जाम को लेकर ट्विट भी किया था। कई मार्गों पर तो वाहनों की लंबी लाइन लग गई थी।