इन दिनों क्रिकेट विश्व कप 2019(ICC World Cup 2019) का खुमार पूरे भारत पर छाया हुआ है। इस विश्व कप में भारत ने अब तक दो मैच खेले और उन दोनों में शानदार जीत हासिल की। इस बीच भारत की जीत के पीछे लोग एक खास वजह बता रहे हैं। सामने आ रहा है कि ऑस्ट्रेलिया पर भारत को इसलिए शानदार जीत मिली क्योंकि टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों को एक खास आशीर्वाद मिला था। इन खिलाड़ियों में कप्तान कोहली भी शामिल हैं। इस आशीर्वाद का कनेक्शन भारत से है, आगे जानिए क्या है वो आशीर्वाद जिसने दिलाई टीम इंडिया को जीत...
ऑस्ट्रेलिया पर भारत की जीत से पहले आखिर क्यों मंगाई गई विराट के स्कूल की मिट्टी, ये है वजह
दरअसल ये आशीर्वाद कहीं और से नहीं बल्कि विराट कोहली के स्कूल से इंग्लैंड पहुंचा था। उनके स्कूल ने उन्हें आशीर्वाद देने के लिए एक नायाब तरीका निकाला। यह जानकारी खुद स्टार स्पोर्ट्स ने अपने एक ट्वीट में दी। ट्वीट के अनुसार दिल्ली के उत्तम नगर स्थित विशाल भारती स्कूल ने भारतीय कप्तान को आशीर्वाद स्वरूप स्कूल की मिट्टी भेजी थी।
अब लोग यह कह रहे हैं कि यह मिट्टी का ही चमत्कार है कि विराट कोहली की टीम ने ऑस्ट्रेलिया पर शानदार जीत हासिल की और आगे भी जीत हासिल करती रहेगी। स्टार स्पोर्ट्स ने अपने उस ट्वीट में मिट्टी की फोटो के साथ कैप्शन लिखा था, विराट कोहली के स्कूल की मिट्टी उन्हें आशीर्वाद देने लंदन जा रही है, जहां से उन्होंने क्रिकेट खेलना सीखा।
The soil from @imVkohli's school, where he learnt to play cricket, is going to London to bless him.
Reply with your blessings and wishes and share this post with five other Virat fans as #KingKohli hunts for the #CricketKaCrown.#BlessingsFromHomeGround pic.twitter.com/6fVpbmYfyQ
कोहली ने विशाल भारती स्कूल में आठवीं तक पढ़ाई की और उसके बाद उनका दाखिला सेवियर कॉन्वेंट स्कूल में हो गया। विशाल भारती पब्लिक स्कूल में पढ़ने के दौरान ही वह 1998 में पश्चिम दिल्ली क्रिकेट अकादमी में शामिल हुए थे। इस स्कूल का उनके जीवन में खास महत्व है।
As the soil from @msdhoni's school ground, where he invented his legendary 🚁 shot, goes to England to bless him for the #CricketkaCrown quest, it’s our turn to inspire him too.
— Star Sports (@StarSportsIndia) June 7, 2019
Reply with your wishes and share this with 5⃣other Dhoni fans.#BlessingsFromHomeGround pic.twitter.com/4NjkgqIJTi
The soil from the school ground where @Jaspritbumrah93 trained is going to England with all the blessings.
— Star Sports (@StarSportsIndia) June 8, 2019
Send your wishes below & share this post with 5⃣ other fans & watch Dil Se India, tomorrow at 9 AM & 12:30 PM on Star Sports 1 Hindi/1HD Hindi!#BlessingsFromHomeGround pic.twitter.com/txRsRJQxA7
We're blessing @hardikpandya7 by sending him the soil from his home ground.
— Star Sports (@StarSportsIndia) June 8, 2019
Tweet with your wishes and share this post with 5⃣ other fans. Also, watch Dil Se India, tomorrow, at 9 AM & 12:30 PM on Star Sports 1 Hindi/1HD Hindi.#BlessingsFromHomeGround #CricketKaCrown pic.twitter.com/6aNL3gVrGm