फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महिला की सिर पर वार कर हत्या: किराये पर रह रही थी अकेले, पड़ोसी बोले- सुबह निकलने के बाद रात को आती थी घर

Sun, 18 Sep 2022 07:24 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 18 Sep 2022 07:24 PM IST
विज्ञापन
Woman s body found in room in Nandgram area of Ghaziabad
छानबीन में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद के नंदग्राम क्षेत्र के आश्रम रोड की गली नंबर-6 में शनिवार सुबह घर में पहली मंजिल पर कमरे में आशा देवी (33) पत्नी ओमपाल का शव मिला। आशा देवी के सिर पर किसी भारी चीज से वार कर उनकी हत्या की गई थी। उसी मकान में दूसरी मंजिल पर किराये पर रह रहे परिवार ने पानी भरने के लिए कहा तो आशा देवी की कोई आवाज नहीं आई। ऐसे में किशोरी ने उनके कमरे में जाकर देखा तो आशा का शव खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था। भूतल पर रहने वाले मुकेश ने पुलिस को इसकी सूचना दी।

Woman s body found in room in Nandgram area of Ghaziabad
थाना नंदग्राम - फोटो : फाइल फोटो

पुलिस के अनुसार, आशा देवी पिछले आठ महीनों से दिल्ली निवासी विपिन शर्मा के मकान में किराये पर रह रही थीं। आशा देवी बुलंदशहर के छतारी के सिद्धगढ़ी गांव की रहने वाली थी। नंदग्राम आश्रम रोड में वह पहली मंजिल पर अकेली रहती थीं। भूतल और दूसरी मंजिल पर अन्य दो परिवार किराये पर रहते हैं। आस पड़ोस के रहने वाले लोगों ने बताया कि आशा देवी का किसी से कोई संपर्क नहीं था। वह सुबह नौ बजे घर से चली जाती थी और रात को आती थीं। आस पड़ोस में रहने वाले लोगों का कहना है कि किसी को नहीं पता वह क्या काम करती थीं।

Woman s body found in room in Nandgram area of Ghaziabad
मौके पर छानबीन करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

आवाज लगाने पर कोई जबाव न मिलने पर हुआ शक
भूतल पर रहने वाले मुकेश ने बताया कि रोजाना की तरह शनिवार सुबह पानी भरने के लिए सबमर्सिबल पंप चलाया और आशा देवी को आवाज देकर पानी भरने के लिए कहा। काफी देर तक उनका कोई जबाव नहीं आया तो उन्हें शक हुआ कि कुछ गड़बड़ तो नहीं है। उन्होंने ऊपर जाकर देखा तो वह जमीन पर मृत अवस्था में पड़ी मिली। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Woman s body found in room in Nandgram area of Ghaziabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

फॉरेंसिक टीम ने की जांच पड़ताल 
घटना स्थल पर पुलिस ने डॉग स्क्वाड बुलाकर जांच पड़ताल की। इसके बाद फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए।

विज्ञापन
Woman s body found in room in Nandgram area of Ghaziabad
सांकेतिक तस्वीर

चार साल से अलग रह रही थी आशा
नंदग्राम थाना प्रभारी रमेश सिंह सिद्धू ने बताया कि आशा देवी के पति से संपर्क कर उसे सूचना दी तो वह गाजियाबाद आए। जानकारी करने पर पता चला कि आशा देवी चार साल से परिवार से अलग रह रही थी। उसके तीन बच्चे हैं जो गांव में रह रहे हैं। पति ओमपाल ने बताया कि वह परिवार के साथ नहीं रहना चाहती थी। साल-छह महीने में उनकी बात होती थी तो वह कहीं कोठी में घरेलू सहायिका का काम करने की बात कहती थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed