फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लखीमपुर कांड: जानें कैसे हैं चार दिन बाद गांव में हालात, बेटियों की आत्मा की शांति के लिए मां की है ये इच्छा

Sat, 17 Sep 2022 09:15 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, निघासन (लखीमपुर खीरी)
संवाद न्यूज एजेंसी, निघासन (लखीमपुर खीरी) Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 17 Sep 2022 09:15 PM IST
विज्ञापन
lakhimpur kheri rape and two sister murder case situation in village still not normal political people kept vi
मृतक बहनों के घर के बाहर छाया सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला

बुधवार की रात दो दलित बहनों की दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में गांव के हालात अभी भी सामान्य नहीं हो सके हैं। पीड़िता के घर जहां चौथे दिन भी चूल्हा नहीं जला, वहीं उसके घर पर राजनीतिक लोगों का आना-जाना लगा रहा। मां ने एक बार फिर आरोपियों की फांसी की सजा की मांग की है और अपहरण की धारा न लगाने पर रोष जताया है। 


 

lakhimpur kheri rape and two sister murder case situation in village still not normal political people kept vi
घटनास्थल पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

आस पड़ोस के लोग अपने घरों से खाना लेकर पीड़ित परिवार को खिला रहे हैं। हर किसी के चेहरों पर बस तनाव और अवसाद की शिकन देखने को मिलती है। परिवार वालों और पास-पड़ोसियों का कहना है कि ऐसी वीभत्स घटना के बाद किसी के हलक से नीचे निवाला तक नहीं उतर रहा है। 

lakhimpur kheri rape and two sister murder case situation in village still not normal political people kept vi
लखीमपुर खीरी कांड के आरोपी का घर - फोटो : अमर उजाला

पीड़िता की मां को आरोपियों की फांसी से कुछ भी कम मंजूर नहीं हैं। उन्होंने बताया कि अगर आरोपियों को फांसी से कम सजा मिली तो मेरी बेटियों की आत्मा को शांति नहीं मिलेगी। पुलिस ने अपहरण की धारा नही लगाई है, इस बात का भी दुख है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
lakhimpur kheri rape and two sister murder case situation in village still not normal political people kept vi
बुलडोजर देख खुद ही हटाने लगे थे सामान - फोटो : अमर उजाला

आरोपियों की संपत्ति पर चलेगा बुलडोजर
वीभत्स वारदात के सभी छह आरोपियों पर पुलिस कड़ी कार्रवाई का मन बना चुकी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपियों की संपत्ति पर बुलडोजर चलाया जाएगा। मामले में जांच टीम भी बनाई गई है, सात सदस्यों वाली जांच टीम का नेतृत्व सीओ संजयनाथ तिवारी कर रहे हैं। सीओ निघासन संजय नाथ तिवारी ने बताया कि मामले में विवेचना चल रही है। 

विज्ञापन
lakhimpur kheri rape and two sister murder case situation in village still not normal political people kept vi
मृतक बहनों के घर के बाहर का रास्ता - फोटो : अमर उजाला

विकास कार्यों की पोल खुलने के बाद जागे बीडीओ, दुरुस्त होगा मार्ग
पीड़िता के गांव में विकास कार्यों की पोल उस वक्त खुल गई, जब घटना के बाद मीडिया का जमावड़ा उसके गांव में लगने लग गया। घर के बाहर कच्चे रास्ते, टूटे फूटे खडंजे, घास-फूस का घर और साफ-सफाई की स्थिति ने विकास योजनाओं की खुद ही गवाही पेश कर दी। जिसके बाद अधिकारी हरकत में आए और बीडीओ राकेश सिंह ने घटना के चार दिन बाद गांव पहुंचकर पीड़िता के घर के बाहर बारिश के कारण हो रहे जलभराव व कीचड़ की स्थिति का जायजा लिया और घर से 50 मीटर की दूरी तक खड़ंजा आदि को ठीक कराने के निर्देश दिए। बीडीओ ने बताया कि पीएम आवास की प्रक्रिया भी शीघ्र पूरी कराई जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed