फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महिला के जिस्म और भरोसे को दिए जख्म: तीन बच्चों की मां से नाम बदल दोस्ती के बाद दुष्कर्म, यहीं न रुकी दरिंदगी

Sun, 16 Oct 2022 07:55 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादनगर (गाजियाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादनगर (गाजियाबाद) Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 16 Oct 2022 07:55 AM IST
विज्ञापन
Woman misdeed by hostage in Muradnagar Ghaziabad and blackmailed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

गाजियाबाद के मुरादनगर से धर्म छुपाकर महिला से दोस्ती करने के बाद दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाने का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि युवक ने खाने में नशीला पदार्थ खिलाकर तीन बच्चों की मां से दुष्कर्म किया और ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। महिला से छह लाख रुपये भी ले लिए। धर्म परिवर्तन नहीं करने पर आरोपी ने अपने परिवार के साथ मिलकर महिला को बंधक बनाकर मारपीट कर यातनाएं दीं। वह उनके चंगुल से किसी तरह बचकर भागी और पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

Woman misdeed by hostage in Muradnagar Ghaziabad and blackmailed
मुरादनगर थाना - फोटो : सोशल मीडिया

थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी महिला के पति की फैक्टरी रामपुर में है, वह तीन बच्चों की मां है। पति की फैक्टरी में मेरठ निवासी एक युवक भी काम करता था। आरोप है कि युवक ने फैक्टरी के किसी कर्मचारी की मदद से महिला का मोबाइल नंबर हासिल कर लिया। इसके बाद युवक ने अपना नाम और धर्म छिपाकर महिला को फोन पर मेसेज भेजने शुरू किए, इसके बाद दोनों में बातचीत शुरू हो गई। आरोप है कि युवक ने महिला को एक होटल में बुलाकर उसके खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर खिला दिया।

Woman misdeed by hostage in Muradnagar Ghaziabad and blackmailed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

इसके बाद होटल के कमरे में आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म किया और उसके अश्लील फोटो और वीडियो बना लिया। आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला से दुष्कर्म करता रहा और रुपये की मांग करने लगा। युवक ने महिला को बाद में अपनी असली पहचान बताई। इसके बाद महिला ने अपने जेवर गिरवी रखकर युवक को एक लाख रुपये दिए। महिला मथुरा जाकर रहने लगी। आरोपी वहां भी पहुंच गया और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पांच लाख रुपये की मांग की। महिला ने उधार लाकर आरोपी को पांच लाख रुपये दे दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Woman misdeed by hostage in Muradnagar Ghaziabad and blackmailed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

बंधक बनाकर ले गया घर
आरोपी ने दोबारा महिला को टैक्सी में बुलाया और पानी में नशीला पदार्थ पिलाकर उसे बेहोश कर दिया। महिला को बंधक बनाकर मेरठ अपने घर ले गया। जहां परिवार के साथ मिलकर आरोपी ने महिला को बंधक बनाकर रखा और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया जाने लगा, धर्म परिवर्तन न करने पर महिला को यातनाएं दी गईं।

विज्ञापन
Woman misdeed by hostage in Muradnagar Ghaziabad and blackmailed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

किसी तरह जान बचाकर भागी महिला
इसकी भनक गांव वालों को लगी तो आरोपी महिला को मुरादनगर कस्बे में ले आए और महिला को बंधक बनाकर मारपीट कर भूखा रखा जाने लगा। एक दिन घर में किसी के न होने पर महिला किसी तरह बंधक मुक्त होकर भाग निकली, हालत खराब होने पर महिला अस्पताल में भर्ती हो गई, जहां उसे पता चला कि वह दो माह की गर्भवती हो गई, जिससे परेशान होकर महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed