फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा की सुरक्षा इतनी सख्त, परिंदा पर नहीं मार सकता फिर कैसे पास पहुंची नीशु?

Tue, 23 Apr 2019 07:39 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Tue, 23 Apr 2019 07:39 PM IST
विज्ञापन
Woman journlist was trying to blackmail minister Mahesh Sharma
केंद्रीय मंत्री महेंश शर्मा को ब्लैकमेल करने की कोशिश - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा ने मिलना इतना आसान नहीं है। जैसे ही कोई अस्पताल में प्रवेश करता है तो उसकी फोटो सीसीटीवी कैमरों की मदद से अस्पताल के कमांड रूम में पहुंच जाती है। इतनी सख्त सुरक्षा के बावजूद कैसे नीशु नामक युवती उनके पास पहुंच गई और खुद के महिला पत्रकार होने का दावा कर खबरिया चैनल के संपादक आलोक का पत्र दिखा उनसे ढाई करोड़ रुपए की रंगदारी मांग ली। जानते हैं कैसी है मंत्री जी की सुरक्षा।

Woman journlist was trying to blackmail minister Mahesh Sharma
महेश शर्मा को ब्लैकमेल करने की आरोपी नीशु - फोटो : अमर उजाला

मशहूर समाज सेविका की आड़ में खेल करना चाहती थी नीशु: नोएडा शहर की मशहूर समाज सेविका व यहां के चर्चित एक पूर्व पुलिस अधिकारी का सहारा लेकर नीशु बड़ा खेल करना चाहती थी। पुलिस इस बात की भी जानकारी जुटा रही है कि नीशु के अलावा अन्य दोनों की इसमें भूमिका है या नहीं। हालांकि डॉ. महेश ने साफ कहा कि वह समाज सेविका का सम्मान करते हैं और पिछले 30 साल से जानते हैं। 

Woman journlist was trying to blackmail minister Mahesh Sharma
पुलिस सुरक्षा में महेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला

अस्पताल के गेट पर मैटल डिटेक्टर के साथ ही एक सिक्योरिटी वाला चेक करता है। इसके बाद जिस स्थान पर केंद्रीय मंत्री बैठते हैं। वहां पर पर कमांडो, स्थानीय पुलिस के अलावा एक गार्ड फिर पूरी चेकिंग करता है। कमरे के बाहर किसको अंदर भेजना है, इसके लिए भी केंद्रीय मंत्री अंदर से ही निर्देश देते हैं। एक-एक करके लोग अंदर जाते है चूंकि निशु के साथ मशहूर समाज सेविका व पूर्व पुलिस अधिकारी होने के कारण निशु को तुरंत बुला लिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Woman journlist was trying to blackmail minister Mahesh Sharma
महेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय मंत्री ने इस बारे में पूछे जाने पर कहा कि उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार इस घटना में छह से सात लोग शामिल हैं। बताया जा रहा है कि एक चैनल बंद होने के बाद से आरोपियों ने ब्लैकमेलिंग का काम शुरू कर दिया था। पुलिस के अनुसार इस गैंग ने कई लोगों को अपना शिकार बनाया है। ये वीडियो के जरिए लोगों को ब्लैकमेल करते थे।

विज्ञापन
Woman journlist was trying to blackmail minister Mahesh Sharma
mahesh sharma
इससे पहले भी डॉ. महेश को ब्लैकमेल करने का प्रयास किया गया था। किसी ने एक लड़की के माध्यम से फंसाने का प्रयास किया था लेकिन उस लड़की ही हर हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। इतना ही नहीं एक मामले में जब उनसे एक युवक ने खबर न लिखने के बदले पैसे मांगे थे, तब भी उन्होंने प्रेसवार्ता करके पूरे प्रकरण का खुलासा किया था। हालांकि दोनों प्रकरण में बात पुलिस तक नहीं पहुंची थी।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed