फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पत्नी और तीन मासूम बच्चों के कातिल इंजीनियर ने यहां से खरीदा था मौत का सामान

Tue, 23 Apr 2019 06:40 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 23 Apr 2019 06:40 PM IST
विज्ञापन
ghaziabad engineer killed wife and three kids bought cyanide poison from this store, owner arrested
बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
अपनी पत्नी और तीन बच्चों की हत्या करने वाले इंजीनियर सुमित ने वीडियो में अपनी नशे की लत का जिक्र किया है। अब पुलिस उसकी तलाश कर रही है, हालांकि पुलिस ने यह पता लगा लिया है कि उसने जहर कहां से खरीदा। आगे जानिए इस मामले उस दुकान के बारे में व अन्य मामलों में क्या-क्या हुए खुलासे...
ghaziabad engineer killed wife and three kids bought cyanide poison from this store, owner arrested
इंजीनियर ने की हत्या - फोटो : अमर उजाला

सुमित ने  पुलिस के अनुसार, सुमित ने कहा कि उसने हुकुम मेडिकल स्टोर से 22 हजार रुपये में पोटेशियम सायनाइड खरीदा है, जिसे खाकर वह मरने जा रहा है। यह वीडियो उसने परिवार समेत अपने भाई अमित को भेजा था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। उधर, पुलिस ने हुकुम मेडिकल स्टोर संचालक मुकेश को गिरफ्तार कर लिया है। छापे में वहां से प्रतिबंधित दवाएं बरामद कर मेडिकल स्टोर को सील कर दिया।

ghaziabad engineer killed wife and three kids bought cyanide poison from this store, owner arrested
इंजीनियर ने पूरे परिवार को उतारा मौत के घाट - फोटो : अमर उजाला

इंजीनियर सुमित ने भाई अमित को भेजे वीडियो में कहा था कि वह नशा करने का आदी है। वह ड्रग्स न्यायखंड तीन स्थित हुकुम मेडिकल स्टोर से लेता था। उसका कहना है कि स्टोर के मालिक मकनपुर निवासी मुकेश ने उसे ड्रग्स के नाम पर काफी लूटा है। उस पर लाखों का कर्ज हो गया था। उसने भी मुकेश के खाते से मोबाइल बैंकिंग के जरिये एक लाख रुपये गबन कर लिए हैं। वीडियो के आधार पर पुलिस ने ड्रग इंस्पेक्टर और तहसीलदार के साथ उक्त मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। मुकेश को गिरफ्तार कर प्रतिबंधित दवाओं की पेटियां बरामद की हैं। चार दवाओं के नमूने लिए हैं। इसमें दो एंटीबायोटिक और दो नशे की गोलियां हैं। वहीं मुकेश ने दो साल से स्टोर का लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराया था। ड्रग इंस्पेक्टर वैभव बब्बर की शिकायत पर पुलिस ने मुकेश के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
ghaziabad engineer killed wife and three kids bought cyanide poison from this store, owner arrested
- फोटो : अमर उजाला

कई माह से मेडिकल स्टोर पर आ रहा था सुमित
मुकेश ने बताया कि वह पिछले कई माह से सुमित संपर्क में था। सुमित अक्सर उनकी दुकान से दवाएं लेने आता था। पुलिस का कहना है कि मुकेश प्रतिबंधित नशे की दवाइयों को रैपर बदलकर बेचता था। पकड़े जाने के डर से वह जानने वाले ग्राहकों को ही नशीली दवाएं बेचता था। सूत्रों का कहना है कि सुमित बाहर जाने के दौरान दवाइयां यहां से खरीदकर ले जाता था। 

विज्ञापन
ghaziabad engineer killed wife and three kids bought cyanide poison from this store, owner arrested
तीनों बच्चे - फोटो : अमर उजाला
एक माह में पी जाता था 10 हजार रुपये की सिगरेट
सोसायटी के गेट पर कपड़े प्रेस करने वाले धोबी रामलाल ने बताया कि सुमित जब भी यहां रहते थे। वह घर के नीचे या सोसायटी में घूमकर ही सिगरेट पीते थे। वह सिगरेट पीने के इतने आदी थे कि एक दिन में तीन से चार डिब्बी पीते थे। पूछने के दौरान सुमित का कहना होता था कि उसका महीने का सिगरेट पर 10 हजार से अधिक का खर्चा होता है। 

वीडियो के आधार पर मेडिकल स्टोर पर छापा मारा गया। संचालक मुकेश को गिरफ्तार कर लिया है। संबंधित विभाग द्वारा स्टोर को सील कर दिया गया है। हालांकि मुकेश ने सुमित को पोटेशियम सायनाइड न देने की बात कही है। पूरे मामले की पुलिस और संबंधित विभाग जांच कर रहा है। अंशुबाला के भाई पंकज की तहरीर पर आरोपी सुमित के खिलाफ हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।- श्लोक कुमार, एसपी सिटी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed