फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गर्मी ने बनाया रिकॉर्ड: बीते चार साल में गुरुवार रहा सबसे गर्म, पूरे सप्ताह गंभीर स्तर की लू चलने की संभावना

Thu, 07 Apr 2022 10:55 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 07 Apr 2022 10:55 PM IST
सार

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि पूरे सप्ताह लू का प्रकोप जारी रहेगा। अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान तापमान में वृद्धि की संभावना है। इस कड़ी में अधिकतम पारा 41 व न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है।

विज्ञापन
with 40 degree celsius thursday the hottest day in delhi in the last four years
खुद को धूप से बचाती युवतियां - फोटो : अमर उजाला

राजधानी में भीषण गर्मी ने एक बार फिर नया रिकॉर्ड बना दिया है। 40 डिग्री सेल्सियस के साथ गुरुवार का दिन बीते चार सालों में सबसे गर्म व इस सीजन का सर्वाधिक गर्म दिन रहा है। वहीं, कई इलाकों में 42 डिग्री सेल्सियस से भी अधिक तापमान दर्ज किया गया। इससे पहले 2019 में 39 डिग्री सेल्सियस तापमान पहुंचा था। मौसम विभाग ने पूरे सप्ताह गंभीर लू चलने के साथ गर्मी से राहत नहीं मिलने की संभावना जताई है। अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक  पहुंच सकता है।



 

with 40 degree celsius thursday the hottest day in delhi in the last four years
धूप से खुद को बचाती युवतियां - फोटो : अमर उजाला

मौसम विभाग के मुताबिक, बीते 24 घंटे में अधिकतम तापमान सामान्य से पांच अधिक 40 व न्यूनतम तापमान सामान्य के बराबर 19.4 डिग्री सेल्सियस रहा। दिनभर सूरज के कड़े तेवर रहे और लू के थपेड़ों से लोगों की आफत बनी रही। हवा में नमी का स्तर 17 से 67 फीसदी रहा। बीते बुधवार को 39.6 डिग्री सेल्सियस के साथ इस सीजन का सर्वाधिक तापमान रिकॉर्ड किया गया था। बता दें कि मैदानी इलाको में जब अधिकतम तापमान 40 या इससे अधिक व सामान्य से साढ़े चार डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया जाता है तब लू की घोणणा की जाती है। 

with 40 degree celsius thursday the hottest day in delhi in the last four years
धूप से परेशान युवतियां अपने चेहरा ढक कर चलने पर मजबूर - फोटो : अमर उजाला

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि पूरे सप्ताह लू का प्रकोप जारी रहेगा। अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान तापमान में वृद्धि की संभावना है। इस कड़ी में अधिकतम पारा 41 व न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा सकता है। इसके अगले तीन दिनों तक पारा 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। साथ ही इस दौरान गंभीर स्तर की लू चलने की संभावना है। मैदानी इलाकों में जब अधिकतम तापमान 40 या इससे अधिक व सामान्य से साढ़े छह डिग्री सेल्सियस अधिक होता है तब लू की घोषणा की जाती है। गौरतलब है कि अधिकतम व न्यूनतम तापमान में अधिक वृद्धि के साथ मार्च का माह बीते 122 सालों में सबसे गर्म दर्ज किया गया है। वहीं, पूरा माह एक भी दिन बारिश रिकॉर्ड नहीं की गई है। इससे पहले 2018 में इस तरह के हालात दर्ज किए गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
with 40 degree celsius thursday the hottest day in delhi in the last four years
धूप से बचने के लिए स्टॉल बांधती महिला - फोटो : अमर उजाला

स्पोर्ट्स कांप्लेस रहा सबसे गर्म इलाका 
तपते पारे के साथ दिल्ली का स्पोर्ट्स कांप्लेक्स सबसे गर्म रहा है। यहां का अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके बाद पीतमपुरा में 42.2, नजफगढ़ में 41.7, जफरपुर में 41 व गुरुग्राम में 41.3 डिग्री सेल्सियस रहा। इन इलाकों में सामान्य से अधिक पारा दर्ज किए जाने के कारण गंभीर लू की स्थिति रिकॉर्ड की गई है। 

विज्ञापन
with 40 degree celsius thursday the hottest day in delhi in the last four years
इंडिया गेट पर तेज धूप - फोटो : अमर उजाला

खराब श्रेणी में रही दिल्ली-एनसीआर की हवा
लगातार पश्चिम की ओर से चल रही धूल भरी हवाओं के कारण दिल्ली-एनसीआर की हवा खराब श्रेणी में बरकरार है। अगले 24 घंटे में भी हवा की सेहत में अधिक सुधार की संभावना नहीं है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड(सीपीसीबी) के मुताबिक, दिल्ली का एक्यूआइ 264, फरीदाबाद 262, गाजियाबाद 229, ग्रेटर नोएडा 247, गुरुग्राम 220 व नोएडा 270 रहा। 

बीते वर्षों के आंकड़े
2022- 40  
2021- 38.2
2020-33.6
2019-39

अधिकतम तापमान- 41 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान- 20 डिग्री सेल्सियस 
सूर्यास्त का समय: 6:43 बजे
सूर्योदय का समय: 6:03 बजे
-दिनभर मौसम साफ रहेगा। हवा की रफ्तार मध्यम रहेगी। हवा में आद्रता का स्तर अधिक दर्ज किए जाने की संभावना है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed