{"_id":"624efb2331e1d0082e21f89c","slug":"baby-found-dead-in-microwave-case-post-mortem-report-did-not-reveal-the-cause-of-death","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अब विसरा रिपोर्ट का इंतजार: ओवन में बच्ची का शव मिलने वाले केस को लेकर उलझन में फंसी पुलिस, पोस्टमार्ट से नहीं हुआ मौत का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब विसरा रिपोर्ट का इंतजार: ओवन में बच्ची का शव मिलने वाले केस को लेकर उलझन में फंसी पुलिस, पोस्टमार्ट से नहीं हुआ मौत का खुलासा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 07 Apr 2022 08:24 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
ओवन में मृत मिली दो माह की बेटी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मालवीय नगर में माइक्रोवेव ओवन में दो महीने की बच्ची अनन्या कौशिक के शव मिलने के मामले में पुलिस की जांच उलझती जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भी ये खुलासा नहीं हो पाया है कि बच्ची की मौत कैसे हुई है। अगर बच्ची की हत्या की गई है तो कैसे की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि बच्ची के मुंह पर खरोंच के निशान थे। पुलिस अब विसरा रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
2 of 5
मृत नवजात की दादी से पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
दक्षिण जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अनन्या कौशिक के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट मालवीय नगर पुलिस को बुधवार को मिल गई है। मेडिकल बोर्ड ने बच्ची के शव का पोस्टमार्टम किया था। रिपोर्ट में बच्ची के चेहरे पर खरोंच के निशान मिले हैं।
3 of 5
मृत नवजात की दादी
- फोटो : अमर उजाला
रिपोर्ट में ये नहीं बताया गया है कि निशान कब के हैं। रिपोर्ट में मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कहा गया है कि विसरा रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों को बताया जाएगा। बच्ची की मौत के कारणों का खुलासा नहीं होने से पुलिस उलझन में पड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
घटनास्थल पर मौजूद जांच टीम
- फोटो : अमर उजाला
मालवीय नगर पुलिस ने बच्ची की मां डिंपल कौशिक को हत्या करने क आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि डिंपल ने बच्ची को चलती वाशिंग मशीन में डाल दिया था। इसके बाद बच्ची के शव को ओवन में रख दिया था। बच्ची का शव ओवन में कई घंटे रहा था। बच्ची की मां का ये भी कहना है कि बच्ची चलती हुई वाशिंग मशीन में गलती से गिर गई था। अगर ये बात सही पाई गई तो पुलिस को लापरवाही से हुई मौत का मामला दर्ज करना पड़ेगा।
विज्ञापन
5 of 5
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस को तीन महीने चार्जशीट दाखिल करनी है, जबकि विसरा की रिपोर्ट आने में छह महीने तक लग जाते हैं। ऐसे में पुलिस अधिकारी हत्या की धाराओं में ही चार्जशीट दाखिल करने की बात कह रहे हैं। गौरतलब है कि चिराग दिल्ली में रहने वाली दो महीने की बच्ची अनन्या का 22 मार्च को ओवन में रखा मिला था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।