फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   No more landfills; the corporation will now explore a waste-to-revenue model.

Delhi NCR News: लैंडफिल नहीं, अब कचरे से कमाई का मॉडल तलाशेगा निगम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 07:02 PM IST
विज्ञापन
13 हजार टन रोजाना कचरे के निस्तारण पर एमसीडी-आईआईटी दिल्ली की कार्यशाला, खाद-बायोगैस और रिसाइक्लिंग पर जोर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली में रोजाना निकलने वाले करीब 13 हजार मीट्रिक टन कचरे के निस्तारण के लिए एमसीडी अब ‘वेस्ट-टू-लैंडफिल’ के बजाय ‘वेस्ट-टू-वेल्थ’ मॉडल पर काम करेगा। यानी कचरे को लैंडफिल में डालने के बजाय उससे खाद, बायोगैस और पुनर्चक्रित सामग्री तैयार कर आर्थिक उपयोग में लाया जाएगा। मंगलवार को इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में एमसीडी और आईआईटी दिल्ली की ओर से आयोजित कार्यशाला में इस रणनीति पर मंथन हुआ।
उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने कहा कि कचरा प्रबंधन सिर्फ सफाई का मुद्दा नहीं, बल्कि जनस्वास्थ्य, पर्यावरण और जीवन की गुणवत्ता से सीधे जुड़ा है। दिल्ली को इंदौर समेत सफल शहरों के मॉडल का अध्ययन कर अपनी जरूरत के मुताबिक लागू करना चाहिए। उन्होंने कचरा कम करने, पुन: उपयोग और रिसाइक्लिंग बढ़ाने के साथ तकनीक व डिजिटल निगरानी से जवाबदेही तय करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

एमसीडी आयुक्त संजीव खिरवार ने बताया कि जैविक कचरे से खाद और बायोगैस तथा सूखे कचरे से उपयोगी सामग्री की रिकवरी व रिसाइक्लिंग पर काम चल रहा है। इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने जीरो-वेस्ट वार्ड, कॉलोनी और सड़क के लिए नागरिक भागीदारी बढ़ाने की जरूरत बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed