फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PICS : पति की मौत से सदमे में आई पत्नी, बहाना बनाकर दी जान

Mon, 07 Dec 2015 02:14 PM IST
सतीश शर्मा/अमर उजाला, गाजियाबाद
सतीश शर्मा/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 07 Dec 2015 02:14 PM IST
विज्ञापन

PICS : पति की मौत से सदमे में आई पत्नी, बहाना बनाकर दी जान

Wife suicide in shocked of husband death.

रजघाट गंगापुल पर रविवार सुबह हादसे में वीसी डा. मियां जान खां के साथ जान

गंवाने वाले ड्राइवर की पत्नी नूरजहां (24) ने शाम को सुसाइड कर लिया। बेटे के साथ बहू की मौत ने परिजनों को हिलाकर रख दिया। गौरतलब है कि गौतमबुद्ध नगर के गांव बादलपुर निवासी उस्मान (25) भी मोनाड यूनिवर्सिटी के वीसी के साथ घायल हो गया था।

PICS : पति की मौत से सदमे में आई पत्नी, बहाना बनाकर दी जान

Wife suicide in shocked of husband death.

मेरठ में इलाज के दौरान उस्मान ने दम तोड़ दिया था। उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के गांव बादलपुर निवासी उस्मान डा. मियां जान खां का ड्राइवर था। उस्मान की मौत की खबर पाकर पत्नी नूरजहां भी मेरठ गई थी। बताया जाता है कि एंबुलेंस से उस्मान का शव मेरठ से बादलपुर लाया जा रहा था। उस समय नूरजहां जेठ के साथ पीछे कार में बैठी थी।

PICS : पति की मौत से सदमे में आई पत्नी, बहाना बनाकर दी जान

Wife suicide in shocked of husband death.

रास्ते में नूरजहां का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था। मेरठ-हापुड़ रोड पर गांव बिजौली के पास नूरजहां ने कहा कि उसे उल्टी आ रही है। इस पर चालक ने कार रोकी तो नूरजहां उतरकर सड़क पर खड़ी हो गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते उसने हापुड़ की तरफ से आ रहे तेल से भरे टैंकर के सामने छलांग लगाकर सुसाइड कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

PICS : पति की मौत से सदमे में आई पत्नी, बहाना बनाकर दी जान

Wife suicide in shocked of husband death.

घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। उस्मान और नूरजहां के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। परिजनों ने बताया कि नूरजहां पति की मौत का सदमा बरदाश्त नहीं कर पाई। रविवार सुबह कोहरे के कारण हुए हादसे के बाद ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। जब तक पुलिस ट्रक और क्षतिग्रस्त कार को क्रेन से हटवाती तब तक दोनों तरफ से वाहनों की लंबी कतारें लग गई थीं।

विज्ञापन

PICS : पति की मौत से सदमे में आई पत्नी, बहाना बनाकर दी जान

Wife suicide in shocked of husband death.

करीब तीन घंटे बाद ट्रैफिक सामान्य हो पाया। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो घने कोहरे में चालकों को दस मीटर दूरी पर भी कुछ दिखाई नहीं पड़ रहा था। शायद इसी कारण अचानक ट्रक सामने आने पर कार और ट्रक चालक अपना संतुलन खो बैठे और हादसा हो गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed