फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रेमी के प्यार में पागल पत्नी: पति के दोस्त पर आया दिल, इस हाल में पकड़े गए थे दोनों फिर युवक का किया ये हाल

Mon, 07 Nov 2022 07:26 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 07 Nov 2022 07:26 PM IST
विज्ञापन
Wife kills husband along with lover in Delhi s Rajouri Garden News in Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

अवैध संबंधों में दिव्यांग पति के बाधक बनने पर एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। पति की मौत के बाद महिला ने उसे खुदकुशी साबित करने के लिए पति के शव को फंदे से लटका दिया, लेकिन मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने पर हत्या का राज खुल गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर महिला से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस ने महिला के निशानदेही पर उसके प्रेमी को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपी उसके पति का दोस्त है।

Wife kills husband along with lover in Delhi s Rajouri Garden News in Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

मामला राजौरी गार्डन इलाके का है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तीन नवंबर को पुलिस को राजौरी गार्डन इलाके में एक दिव्यांग युवक के खुदकुशी करने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को फंदे से उतार कर उसके शव को कब्जे में लिया। उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।

Wife kills husband along with lover in Delhi s Rajouri Garden News in Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

उसके मकान मालिक मोहन सिंह ने बताया कि मृतक अपनी पत्नी के साथ उसके मकान की पहली मंजिल पर किराए पर रहता था। मूलत: बिहार का रहने वाला मृतक रिक्शा चलाता था। मकान मालिक ने बताया कि शाम 5.30 बजे महिला ने उसे बताया कि उसके पति ने खुदकुशी कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Wife kills husband along with lover in Delhi s Rajouri Garden News in Hindi
राजौरी गार्डन थाना - फोटो : सोशल मीडिया

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों के हवाले कर दिया। पांच अक्तूबर को पुलिस को मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिली। जिसमें बताया गया कि पहले उसकी गला घोंटकर हत्या की गई और फिर उसे फंदे पर लटकाया गया। पुलिस का सीधा शक उसकी पत्नी पर गया।

विज्ञापन
Wife kills husband along with lover in Delhi s Rajouri Garden News in Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की। पहले तो वह इनकार करती रही लेकिन कड़ाई से पूछताछ करने पर महिला ने बताया कि उसने अपने प्रेमी राजेश के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। उसने बताया कि राजेश उसके पति का दोस्त है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed