PICS: कितना जानते हैं आप जसलीन कौर छेड़छाड़ मामला?
जसलीन कौर और सरवजीत सिंह मामले के बारे में आपने काफी पढ़ा होगा। ये मामला ही कुछ ऐसा था जो सनसनी की तरह उभरा और एक राजनीतिक ले बैठा। मीडिया पर ये इल्जाम लगे कि उसने बेवजह इस मामले को सेंसेशनलाइज किया। कई सारी कॉन्ट्रोवर्सियों के बाद यह तय नहीं हो पाया कि किसकी गलती थी या किसपर आरोप लगाया जाए। यहां पर हम इस घटना और उसके बाद हुई सारी कंट्रोवर्सियों को आपके लिए समेट के लाए हैं। (सभी फोटोः सोशल मीडिया)
PICS: कितना जानते हैं आप जसलीन कौर छेड़छाड़ मामला?
बात शुरू होती है 23 अगस्त से। जब डीयू के सेंट स्टीफेंस कॉलेज में पढ़ने वाली छात्रा जसलीन कौर सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट करती हैं जिसमें एक युवक रॉयल इनफील्ड बाइक पर बैठा है। वो इस फोटो के साथ पोस्ट करती है कि बीती रात इसी युवक ने ट्रैफिक लाइट पर सरेआम इसके साथ बदसलूकी की और कहा कि जो कर सकती है कर ले। कंप्लेंट करके दिखा फिर देखियो मैं क्या करता हूं। ये पोस्ट डालते ही कुछ देर में वायरल हो गई। और साथ ही इसपर कमेंट्स की बाढ़ आ गई और लोगों ने जसलीन की बहादुरी की तारीफ शुरू कर दी।
PICS: कितना जानते हैं आप जसलीन कौर छेड़छाड़ मामला?
यह पोस्ट वायरल होते ही जसलीन उन लड़कियों की आवाज बन गई जो आए दिन इव टीसिंग का शिकार होती हैं। लड़के को गिरफ्तार कर लिया गया और उसकी पहचान सरवजीत सिंह के रूप में हुई। यही नहीं जसलीन को 5000 रुपए बहादुरी पुरस्कार के रूप में देने की भी घोषणा दिल्ली पुलिस ने कर दी। अधिकतर लोगों ने जसलीन को बहादुर और आरोपी सरवजीत को खूब भला बुरा कहा।
PICS: कितना जानते हैं आप जसलीन कौर छेड़छाड़ मामला?
24 अगस्त को मामले में नई कड़ियां खुलनी शुरू हुईं और कई नए कोण सामने आने लगे। सरवजीत के अभिभावकों ने दावा किया कि जसलीन सब पब्लिसिटी के लिए कर रही है। एक इंटरव्यू में उसकी मां ने कहा कि मेरे बेटे ने किसी को प्रताड़ित नहीं किया है और वह इस मामले में निर्दोष है। मेरा बेटा रेड लाइट पर खड़ा था और लड़की ने कहा कि वो आम आदमी पार्टी की नेता है और वो ट्रैफिक को मैनेज करने के लिए खड़ी है। मेरा बेटा बाईं ओर खड़ा था क्योंकि उसे बाईं ओर ही जाना था। इसके बाद उसने तुरंत मेरे बेटे की फोटो खींच ली और फेसबुक पर डाल दी। हम आश्चर्य में थे कि इतनी छोटी घटना कैसे इतनी बड़ी बन गई।
PICS: कितना जानते हैं आप जसलीन कौर छेड़छाड़ मामला?
जसलीन का मामला पलटते ही मेनसूत्र नाम का यूट्यूब चैनल एक वीडियो लेकर आया जिसमें एक लड़का इस मामले की बहुत बुरी तरह आलोचना कर रहा है। अपने इस वीडियो में उसने इंटरनेट पर चलने वाले शेमिंग गेम और लोगों द्वारा किए जाने वाले न्याय की काफी आलोचन की है। यह वीडियो आते ही वायरल हुआ और लाखों लोगों ने चंद घंटों में इसे देखा।