नोएडा के आम्रपाली सिलिकॉन सिटी सोसायटी के दो टावरों की दीवारों के बीच मिले युवती के शव की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट पुलिस को मिल गई है। युवती की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में उसकी हत्या को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। यह रिपोर्ट मृतका की हत्या के पहले की यातना और पीड़ा की पूरी कहानी बयां करती है। रिपोर्ट पढ़ कर विस्तार से मालूम पड़ता है कि किस तरह बेरहमी से घरेलू सहायिका सोनामुनी की हत्या कर उसके शव को सोसायटी के ही दो टावरों की बीच फेंक दिया गया।
आगे पढ़ें क्या-क्या खुलासे करती है घेरलु सहायिका सोनामुनी के शव की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट-
2 of 5
maid dead body found in noida
- फोटो : अमर उजाला
सिलिकॉन सिटी के सी और डी टावरों के बीच फंसे सोनामुनी के शव को मंगलवार दोपहर करीब ढाई घंटे की जद्दोजहद के बाद निकाला गया था। इसके बाद बुधवार देर रात उसकी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आई। रिपोर्ट के मुताबिक युवती को जहर दे कर एक बार में नहीं मारा गया था, बल्कि उसे बेरहमी से पीट-पीट कर मौत के घाट उतारा गया। पुलिस को मिली पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के मुताबिक मृतका के पेट में कोई जहर नहीं मिला है।
3 of 5
maid dead body found in noida
- फोटो : अमर उजाला
रिपोर्ट में लिखा है कि युवती की मौत अत्यधिक चोट लगने और बहुत ज्यादा मात्रा में खून बह जाने के कारण हुई है। हत्या से पहले पीटने का मामला इसलिए सामने आ रहा है क्योंकि रिपोर्ट में मृतिका के शरीर में बाहरी तरफ से चोट के निशान पाए गए हैं। पूरे शरीर के साथ साथ उसके सिर पर भी बाहर की ओर से लगे चोट के निशान पाए गए हैं।
4 of 5
maid dead body found in noida
- फोटो : अमर उजाला
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पाया गया कि मृत सोनामुनी की रीढ़ की हड्डी टूटी हुई थी और दाहिनी जांघ की हड्डी में फ्रैक्चर था। बता दें कि युवती को इतनी चोटें लगीं थीं कि पोस्टमॉर्टम के वक्त उसका लिवर भी फटा हुआ था।
5 of 5
maid dead body found in noida
- फोटो : अमर उजाला
रिपोर्ट में मृत घरेलू सहायिका सोनामुनी के साथ किसी तरह के दुष्कर्म की पुष्टी नहीं हुई है। पुलिस के पास कई तरह के अनसुलझे पहलु हैं, जिन्हें लेकर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस सबूतों का पीछा करते हुए जल्द से जल्द मुजरिम तक पहुंचने की कोशिश में लगी हुई है।