{"_id":"5cd67772bdec22077654e0d7","slug":"weather-update-rain-likely-to-happen-in-delhi-ncr-till-evening-cool-wind-may-blow","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिल्ली-एनसीआर में शाम तक चल सकती हैं ठंडी हवाएं, हो सकती है बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली-एनसीआर में शाम तक चल सकती हैं ठंडी हवाएं, हो सकती है बारिश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Sat, 11 May 2019 01:08 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में पड़ रही भीषण गर्मी से लोग परेशान है। हालांकि मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार शनिवार को गर्मी से राहत मिलेगी। ये बात आज देखी भी गई। सुबह से ही मौसम में गर्मी कुछ कम है। वहीं धूप भी ज्यादा तेज नहीं निकली है।
2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि आज शाम तक बारिश आ सकती है। देर शाम मौसम में ठंडक भी महसूस होगी। शाम के समय हवाएं चलने की भी संभावना है। आज दिल्ली-एनसीआर का अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, वहीं न्यूनतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि शुक्रवार को तो सुबह से ही उमस वाली गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। अन्य दिनों की तरह तेज हवाएं नहीं चलने से गर्मी का अहसास ज्यादा हुआ। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार शाम होते-होते धूल भरी हवाएं चलनी शुरू हुई। हालांकि इससे तापमान में कोई खास गिरावट नहीं हुई। दिल्ली में बृहस्पतिवार के मुकाबले शुक्रवार को अधिकतम तापमान थोड़ा कम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम बृहस्पतिवार के मुकाबले अधिक रहा। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री दर्ज हुआ। यह सामान्य से पांच डिग्री अधिक रहा। बृहस्पतिवार को तापमान 26.4 डिग्री दर्ज हुआ था। पालम केन्द्र में सर्वाधिक 43.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। विभाग पहले ही भविष्यवाणी कर चुका है कि इस सप्ताह और अगले सप्ताह मौसम में बदलाव देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन
5 of 5
आंशिक रूप से बादल छाने, धूल भरी हवाएं चलने व हल्की बारिश होने का अनुमान है। शनिवार को अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने की संभावना है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और दोपहर बाद धूल भरी हवाओं के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।