दिल्ली-एनसीआर में आज भी बारिश के आसार हैं। बादल छाये हुए हैं और धुंध भी है। मौसम विभाग ने आज भी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।
Delhi NCR Weather : आसमान में छाये हैं बादल... और धुंध, मौसम विभाग ने जारी किया है बारिश का यलो अलर्ट
बादल छाये हुए हैं और धुंध भी है। मौसम विभाग ने आज भी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम विभाग की मानक वेधशाला सफदरजंग में शाम साढ़े पांच बजे तक बारिश दर्ज हुई। वहीं आया नगर में सबसे ज्यादा 53 एमएम बारिश दर्ज हुई। वहीं रिज क्षेत्र में 16.8 एमएम, पालम में 7.9 एमएम और लोदी रोड में 7.8 एमएम बारिश दर्ज हुई। बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज हुई। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।
डेढ़ घंटे की बारिश में नोएडा की सड़कें पानी-पानी, लगा जाम
करीब डेढ़ घंटे की तेज बारिश में ही नोएडा की सड़कें पानी-पानी हो गईं। इसकी वजह से कार्यालय बंद होने पर लोगों को अपने घर पहुंचने में अधिक समय लग गया। खासतौर पर सेक्टर-62 और आसपास के इलाकों में सबसे खराब स्थिति बनी रही। सड़कों गांठ भर पानी होने से वाहन फंस गए। कई लोगों को पैदल ही पानी से होकर निकलना पड़ा।
दूसरे दिन भी दिल्ली-एनसीआर में बारिश
बुधवार के बाद दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी बारिश का सिलसिला जारी रहा। सुबह बादल छाए रहने के बाद शाम को करीब साढ़े पांच बजे से बारिश शुरू हुई। तेज बारिश होने की वजह से जल निकासी नहीं हो सकी। इसकी वजह से सड़कों पर पानी भर गया। सेक्टर-62 अंडरपास, हाजीपुर अंडरपास में भी पानी भर गया, जिससे वाहनों को निकलने में दिक्कतें हुईं। इसके अलावा सेक्टर-62, 63, 58, 59, 57, 44, 45, 76, 78, बरौला, गढ़ी चौखंडी, बहलोलपुर, छिजारसी, निठारी में भी सड़कों पर पानी भर गया। अलग-अलग जगह पानी भरने से ट्रैफिक भी धीमा हुआ। इसकी वजह से ट्रैफिक जाम के हालात बने रहे।
करीब सात बजे बारिश बंद होने के बाद लोगों ने घर जाने के लिए निकलना शुरू किया। बारिश के बाद एक साथ बड़ी संख्या में वाहन सड़क पर आने से भी लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ा। इस बीच ट्रैफिक कर्मी कई जगह पानी में घुसकर ही ट्रैफिक को सुचारु बनाने में जुटे रहे। पानी सड़कों पर भरा रहने से देर रात तक ट्रैफिक सामान्य नहीं हो सका।