{"_id":"5f3a97538017164ff1703c4f","slug":"violence-in-delhi-kashmere-gate-area-group-of-miscreants-created-rucus-in-colonies","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: आधी रात को हंगामे की आवाज से खुली लोगों की नींद, खिड़की से झांककर देखा तो खड़े हो गए रोंगटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: आधी रात को हंगामे की आवाज से खुली लोगों की नींद, खिड़की से झांककर देखा तो खड़े हो गए रोंगटे
Mon, 17 Aug 2020 08:32 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Mon, 17 Aug 2020 08:32 PM IST
विज्ञापन
मोरी गेट बवाल
- फोटो : अमर उजाला
नई दिल्ली के कश्मीरी गेट स्थित कूचा मोहतर खां में रहने वाले लोगों की रविवार रात अचानक शोर-शराबे और हंगामे से आंख खुली। लोगों ने खिड़कियों से झांककर देखा तो बाहर गली में करीब 15-20 लड़के कुछ लड़कों का नाम लेकर हंगामा कर रहे थे। हथियारों से लैस करीब 15-20 नकाबपोश युवकों ने अचानक सड़क पर खड़ी कारों, बाइक, स्कूटी और ऑटो में तोड़फोड़ शुरू कर दी। दुस्साहस इतना कि बदमाश घरों तक में घुस गए। उन्होंने वहां मौजूद महिलाओं और बच्चों को पीटना शुरू कर दिया। बवाल करते हुए उन्होंने ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी।
मोरी गेट बवाल
- फोटो : अमर उजाला
करीब 20-25 मिनट हंगामा करने के बाद बदमाश वहां से फरार हो गए। बवाल के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। शुरुआती जांच के बाद पुलिस अधिकारियों का कहना है कि स्थानीय लड़कों से झगड़े के बाद कुछ बदमाशों ने अपने साथियों को बुलाकर हंगामा किया।
मोरी गेट बवाल
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने दंगा करने, हत्या का प्रयास, जबरन घर में घुसने व अवैध हथियार का मामला दर्ज कर चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से बाकी आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मोरी गेट बवाल
- फोटो : अमर उजाला
शोर-शराबे के दौरान इन युवकों ने गली में गोलियां भी चलानी शुरू कर दीं। इसी दौरान बदमाशों ने कुछ दरवाजों को पीटना शुरू कर दिया। बवाल को देखकर स्थानीय लोग बुरी तरह डरकर अपने-अपने घरों में छिप गए। बदमाश कुछ घरों में जबरन घुस गए। इन लोगों ने अंदर घुसकर एक 11-12 साल के एक लड़के गले में चाकू रखकर कुछ अन्य लड़कों के बारे में पूछा।
विज्ञापन
मोरी गेट बवाल
- फोटो : अमर उजाला
यही नहीं, एक मकान का तो आरोपियों ने दरवाजा तक तोड़ डाला। बाद में बदमाश कई घरों में घुस गए। इन लोगों ने फर्नीचर, टीवी व अन्य सामान भी तोड़ दिए। कुछ महिलाओं और बच्चों के साथ मारपीट की। काफी देर हंगामा करने के बाद सभी आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।