10 अगस्त की सुबह घर से ननिहाल जाने के लिए निकली सुदीक्षा बेहद खुश थी। लेकिन, बुलंदशहर में भूड़ चौराहे से घटना स्थल तक उससे चंद मिनट की दूरी पर (आगे) ही उसकी मौत चल रही थी। पुलिस ने जब एक-एक कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले तो यह बात सामने आई। 12 सीसीटीवी फुटेज में आरोपियों की बाइक सुदीक्षा व उसके भाई की बाइक से चंद मिनटों और सेकंडों की दूरी पर ही आगे-आगे दौड़ रही थी।
Sudiksha Bhati Death Case: पढ़ें सुदीक्षा भाटी प्रकरण से जुड़ी पुलिस जांच की पूरी रिपोर्ट, बस एक मिनट आगे चल रही थी ‘मौत’
सीसीटीवी फुटेज सिकंदराबाद टोल प्लाजा से औरंगाबाद रोड स्थित गांव इमलिया तक मिले। इन सभी फुटेज में आरोपियों की बाइक सुदीक्षा व उसके चचेरे भाई की बाइक से पहले गुजरती हुई नजर आ रही है। इन फुटेज से यह भी स्पष्ट हो गया है कि सुदीक्षा का चचेरा भाई निगम भाटी ही बाइक को चला रहा था।
अंतिम फुटेज हादसे के दो से चार मिनट बाद का है, जिसमें आरोपी बुलेट सवार नजर आ रहे हैं। यह सीसीटीवी घटनास्थल से करीब 1300 मीटर की दूरी पर लगा हुआ था।
स्थान सीसीटीवी फुटेज (आरोपी) सीसीटीवी फुटेज (मृतका) समयांतराल
भूड़ चौराहा सुबह 8.17 बजे सुबह 8.25 बजे 8 मिनट
कालाआम पंप सुबह 8.29 तक सुबह 8.30 बजे एक मिनट
मोतीबाग सुबह 8.30 बजे सुबह 8.31 बजे एक मिनट
स्याना अड्डा सुबह 8.35 बजे सुबह 8.36 बजे एक मिनट
एमपी टांसपोर्ट सुबह 8.35.55 बजे सुबह 8.36.50 बजे 55 सेकंड
परचून दुकान सुबह 8.36बजे सुबह 8.37 बजे एक मिनट
इमलिया सुबह 8.39.10 बजे सुबह 8.39.30 बजे 20 सेकंड
कुमार फिलिंग सुबह 8.47 बजे (ये हादसे के बाद का फुटेज है।)
जिले के 10,719 बुलेट का निकाला गया था डाटा
पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हरसंभव कोशिश की थी। बीते दिनों एआरटीओ कार्यालय से पुलिस ने क्षेत्र में 10719 बुलेट बाइकों का डाटा निकलवाया था। लेकिन, हादसे के दौरान इन सभी का घटनास्थल पर कोई भी प्रमाण या लोकेशन नहीं मिली।
तेज रफ्तार में चल रही थी दोनों बाइकें
पुलिस के मुताबिक, दोनों बाइकें तेज रफ्तार में चल रही थीं। सुदीक्षा भाटी की बाइक सीसीटीवी कैमरे के आधार पर भूड़ से इमलिया तक पीछे थी। इमलिया व घटनास्थल के बीच कोई भी सीसीटीवी कैमरा नहीं है। लेकिन, बीच में रोडी बदरपुर की दुकान पर जहां बुलेट बाइक सवार ने हाथ हिलाकर इशारा कराना बताया गया, वहां पुर बुलेट सवार आगे थे। बुलेट सवारों के द्वारा अपनी बाइक सुदीक्षा की बाइक के आगे-पीछे करने का कोई साक्ष्य नहीं मिला है।