भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में शनिवार को आम दर्शकों के लिए पहला दिन था और पहले दिन ही मेले में 40 हजार से ज्यादा दर्शक पहुंचे। मेले में दर्शकों की काफी भीड़ पहुंची, लेकिन भीड़ पर आईटीपीओ को पूरा नियंत्रण रहा।
2 of 8
international trade fair
- फोटो : कुमार संजय
हालांकि मेले में भीड़ के कारण अंतरराष्ट्रीय पेवेलियन में दाखिल होने के लिए दर्शकों को लम्बी लाईन भी लगानी पड़ी। पहले दिन दर्शकों को रुझान पेवेलियनों को देखने के बजाए खरीदारी पर ज्यादा रहा। रविवार को मेले में दर्शकों की संख्या में रिकॉर्ड इजाफा होने की संभावना है।
3 of 8
international trade fair
- फोटो : कुमार संजय
शनिवार को प्रगति मैदान में सुबह से ही दर्शकों का आना शुरू हो गया। दोपहर तक दर्शकों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ी, लेकिन तीन बजे के बाद मेले में दर्शकों की भीड़ तेजी से बढनी शुरू हो गई। मेले में दाखिल होते ही दर्शकों को रुझान अंतरराष्ट्रीय पेवेलियन की ओर ज्यादा रहा। साथ ही हैंगरों में बने राज्यों के पेवेलियनों को देखने में दर्शकों की रूचि कम दिखाई दी।
4 of 8
international trade fair
- फोटो : कुमार संजय
पेवेलियनों के छोटे आकार के कारण इस बार व्यापार मेला दर्शकों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पा रहा है। जयपुर से व्यापार मेला देखने आई महिला श्वेता शर्मा ने बताया कि इस बार राज्यों के पेवेलियन में घुसते ही पेवेलियन खत्म हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि इस बार राज्यों के पेवेलियन में खरीदारी के लिए भी उन्हें कुछ खास नहीं दिख रहा है।
5 of 8
international trade fair
- फोटो : कुमार संजय
वहीं हॉल नंबर 18 में अंतरराष्ट्रीय पेवेलियलन में दर्शकों की भीड़ अन्य पेवेलियनों की अपेक्षा में ज्यादा रही। यहां पेवेलियन में दाखिल होने के लिए दर्शकों को लाईनें भी लगानी पड़ी। शनिवार को विदेशी पर्यटकों ने भी व्यापार मेले का जमकर लुत्फ हुआ।