अब इलेक्ट्रिक वाहनों से देश का वाहन बाजार बदलाव के मुहाने पर खड़ा है। बुधवार को दिल्ली ऑटो एक्स्पो-2018 में इसकी बानगी दिखी। मारुति, होंडा, टाटा, रेनां, मर्सिडीज समेत अन्य बड़ी कंपनियों ने आने वाले कुछ ही वर्षों में डीजल, पेट्रोल या अन्य ईधन के बजाए इलेक्ट्रिक वाहन उतारने की तैयारी कर ली है।
2 of 8
auto expo 2018
- फोटो : लाल सिंह
वहीं, ग्लैमर के तड़के व लग्जरी गाडिय़ों की लांचिंग के साथ ग्रेटर नोएडा के एक्सपोमार्ट में मोटर शो 14वें दिल्ली ऑटो एक्सपो का धमाकेदार आगाज हुआ। पहले दिन मारुति, हुंडई, रेनां, हीरो, होंडा, किआ, मर्सिडीज, टाटा समेत 26 ऑटोमोटिव कंपनियों ने 18 ग्लोबल सहित 60 से अधिक वाहन पेश किए।
3 of 8
auto expo 2018
- फोटो : लाल सिंह
वहीं, बाइक के शौकीनों के लिए रफ्तार का रोमांच भी शामिल रहा है। इन सबके बीच लग्जरी कारों सेग्मेंट में देश में पहली बार कुछ नई कारें पेश की गई।
4 of 8
auto expo 2018
- फोटो : लाल सिंह
ऑटो एक्सपो में कुल 52 कंपनियां अपनी 300 से ज्यादा गाडिय़ों को प्रदर्शित करने जा रही हैं। ऑटो एक्सपो की शुरुआत मारुति सुजुकी इंडिया अपनी 2020 तक ला रही इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट एसयूवी फ्यूचर एस के शोकेस के साथ हुई। वहीं, ह्युंडई ने एलीट आई 20 को लॉन्च किया।
पहली बार भारत आई किआ मोटर्स ने %एसपी’ एसयूवी कांसेप्ट कार प्रदर्शित की है यह अगले वर्ष लांच करने जा रही है। मोटरसाइकिल और स्कूटर कंपनियां भी पीछे नहीं रहीं। हीरो मोटो, होंडा, सुजुकी, पियाजिओ, यामाहा सहित कई कंपनियों ने अपने स्कूटर और बाइक शोकेस की।