फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीड़िता का चौंकाने वाला खुलासा, बोली-शिकायत सुनकर दाती महाराज के पास छोड़ आती थी वरिष्ठ शिष्या

Tue, 12 Jun 2018 12:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 12 Jun 2018 12:27 PM IST
विज्ञापन
victim reveals amazing facts in rape case involved daati maharaj
फाइल फोटो
दाती महाराज पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली पीड़िता सामने आई और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उसका कहना है कि दाती महाराज के दुष्कर्म की शिकार पीड़िता ने जब सारी बात उसने आश्रम में ही रहने वाली वरिष्ठ शिष्या को बताई तो उसने कहा कि सभी ऐसा करते हैं, उसे भी बाबा का कहना मानना पड़ेगा। यहां तक कई बार महिला ने युवती को बाबा के पास छोड़ा।

 
victim reveals amazing facts in rape case involved daati maharaj
dati maharaj - फोटो : अमर उजाला
पीड़िता का आरोप है कि बाबा ने राजस्थान के आश्रम में भी उसके साथ दुष्कर्म किया। परेशान होकर पीड़िता ने आश्रम छोड़कर घर जाने का फैसला किया। लेकिन बाबा के डर से वह शिकायत करने की हिम्मत नहीं जुटा पाई। किसी तरह हिम्मत जुटाकर बुधवार को पीड़िता दिल्ली स्थित फतेहपुर थाने पहुंची। 
victim reveals amazing facts in rape case involved daati maharaj
दाती महाराज
पीड़िता ने यहां उसने बाबा व उसके चेलों व महिला के खिलाफ शिकायत दी। शिकायत मिलने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने छानबीन शुरू की। जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस सूत्रों की मानें तो बाबा से जब मामले में पूछताछ करने का प्रयास किया तो उन्होंने इसमें सहयोग नहीं किया। फिलहाल बाबा राजस्थान में मौजूद हैं। अब दक्षिण जिले के डीआईयू पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
victim reveals amazing facts in rape case involved daati maharaj
dati maharaj - फोटो : अमर उजाला
देश में मशहूर बाबा दाती महाराज (श्री शनि धाम पीठाधीश्वर) पर अपनी साध्वी से दुष्कर्म करने के आरोप मामले में दिल्ली महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस को नोटिस दिया है। फतेहपुर बेरी थानाध्यक्ष को जारी नोटिस में आयोग ने इस मामले में 15 जून तक जवाब देने को कहा है। साथ ही मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़िता को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।  
विज्ञापन
victim reveals amazing facts in rape case involved daati maharaj
दाती महाराज - फोटो : self
दिल्ली महिला आयोग अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के अनुसार, आयोग को पीड़िता से शिकायत प्राप्त हुई। जिसमें उसने आरोप लगाया कि उसके साथ दाती महाराज व अन्य लोगों ने महरौली स्थित फतेहपुर बेरी के श्री शनि तीर्थ क्षेत्र आश्रम में दुष्कर्म किया था। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि राजस्थान पाली स्थित गुरुकुल आश्रम, बाल ग्राम, सोजत में भी बार-बार दुष्कर्म किया गया था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed