{"_id":"5c0cba4fbdec2241b3027b3b","slug":"vhp-dharma-sabha-in-ramlila-maidan-pictures","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"केसरिया हुई दिल्ली, विहिप की धर्मसभा में उमड़ी भारी भीड़, देखिए तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केसरिया हुई दिल्ली, विहिप की धर्मसभा में उमड़ी भारी भीड़, देखिए तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 09 Dec 2018 12:16 PM IST
विज्ञापन
विहिप धर्मसभा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व हिंदू परिषद ने राम मंदिर निमार्ण कार्य जल्द शुरू करने को लेकर अयोध्या के बाद आज दिल्ली के रामलीला मैदान में विराट धर्मसभा का आयोजन किया है। धर्मसभा में हिस्सा लेने के लिए देश भर से साधु-संत दिल्ली पहुंच रहे हैं।
विहिप धर्मसभा
- फोटो : जी पॉल
दिल्ली-एनसीआर के अलावा पश्चिम उत्तर प्रदेश और हरियाणा से साढ़े तीन लाख से अधिक लोगों के धर्मसभा में शामिल होने की संभावना है। दिल्ली एनसीआर की सड़कों पर कई जगह स्वंयसेवक यातायात व्यवस्था संभाले हुए दिखाई दे रहे हैं।
विहिप धर्मसभा
- फोटो : जी पॉल
इस धर्मसभा के कारण दिल्लीवासियों को कई जगह जाम का सामना भी करना पड़ सकता है। रैली में लोग सुबह आठ बजे से आने शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विहिप धर्मसभा
- फोटो : जी पॉल
धर्मसभा में संत समाज की ओर से जूना अखाड़े के अवधेशानंद गिरी, रामनंदाचार्य, स्वामी हंसदेवाचार्य, महामंडलेश्वर परमानंद जी, अमरकंटक के हरिहरानंद जी, गुजरात से आचार्य अविचल दास, चिमयानंद और कमलनयन दास जी आदि पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विहिप धर्मसभा
- फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरकार्यवाह भैया जी जोशी, विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष सदाशिव कोकडे, कार्यकारी अध्यक्ष आलोक गुप्ता के अलावा बड़ी संख्या में अन्य हिंदू संगठनों के पदाधिकारी भी धर्मसभा में शामिल होंगे। विहिप ने दिल्ली से 150 किलोमीटर तक लोगों को धर्मसभा में आमंत्रित किया है।